विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान पर 'फिदा' हुईं जैकलीन!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 02 Nov 2014 09:39 AM (IST)

जैकलीन फर्नांडीज आजकल जहां जाती हैं, सलमान खान के तारीफों के पुल बांधने लगती है। लगता है अभिनेत्री अपने 'किक' को-स्टार से खासी प्रभावित हो गई हैं। जैकलीन ने एक अखबार से कहा, 'फिल्म ने मेरे करियर को किक दी है। बॉलीवुड में सबसे अच्छा अनुभव सलमान खान के साथ

News Article Hero Image

मुंबई। जैकलीन फर्नांडीज आजकल जहां जाती हैं, सलमान खान के तारीफों के पुल बांधने लगती है। लगता है अभिनेत्री अपने 'किक' को-स्टार से खासी प्रभावित हो गई हैं।

जैकलीन ने एक अखबार से कहा, 'फिल्म ने मेरे करियर को किक दी है। बॉलीवुड में सबसे अच्छा अनुभव सलमान खान के साथ काम करने का रहा है, जो एक अद्भुत इंसान हैं।'

अभिनेत्री ने कहा, 'बहुत सारे लोगों को सलमान के बारे में गलतफहमी है। उन्हें लगता है कि अभिनेता के साथ ऐटिट्यूड की परेशानी है लेकिन हकीकत ये है कि वो सेट पर हुक्म नहीं देते। वो अपनी राय दूसरों पर नहीं थोपते। जब आप उनका साथ चाहते हैं, तो वो हमेशा आपके साथ होते हैं।'

जैकलीन फिलहाल रणबीर कपूर के ऑपोजिट फिल्म 'रॉय' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेत्री हॉलीवुड फिल्म 'डेफिनेशन ऑफ फियर' में भी नज़र आएंगी।

पढ़ेंः जब होटल में दो दिन तक बंद रहीं जैकलीन फर्नांडीस

पढ़ेंः जैकलीन की 'खतरनाक' ज़िद!