विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'किक 2' में एमी जैक्सन नहीं, ये हो सकती हैं सलमान की लीडिंग लेडी

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sun, 26 Feb 2017 02:20 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 07:07 AM (IST)

2.0 के फ़र्स्ट लुक लांच के दौरान सलमान ख़ान अचानक इवेंट में पहुंच गए थे, जहां एमी के साथ उन्हें वक़्त गुज़ारते देखा गया था।

'किक 2' में एमी जैक्सन नहीं, ये हो सकती हैं सलमान की लीडिंग लेडी
'किक 2' में एमी जैक्सन नहीं, ये हो सकती हैं सलमान की लीडिंग लेडी

मुंबई। जब से सलमान ख़ान के साथ एमी जैक्सन की नज़दीकियां सामने आई हैं, क़यास लगाए जा रहे हैं कि वो किक 2 सलमान की ऑनस्क्रीन पार्टनर बन सकती हैं। हालांकि फ़िल्म से जुड़े सूत्रों ने इन क़यासों को ग़लत बताया है।

सूत्रों के मुताबिक़, जैकलीन फर्नांडिस को एमी से रिप्लेस नहीं किया जाएगा। उन्होंने किक में अच्छा काम किया था और सलमान के साथ उनके केमिस्ट्री अच्छी लगी थी। किक से डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ जैकलिन कई फ़िल्में की हैं। इस वक़्त वो साजिद की फ़िल्म जुड़वा 2 में फ़ीमेल लीड रोल में हैं, जिसे डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। सूत्र कहते हैं कि किक 2 में फ़ीमेल लीड के लिए जैकलीन सबसे मजबूत दावेदार हैं। फिलहाल किक 2 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। फ़िल्म अगले साल शुरू होने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें- शाह रूख़ के दिल से किसने निकाला रोमांस का डर और बनाया किंग ऑफ़ रोमांस

जहां तक एमी जैक्सन का सवाल है तो सलमान के छोटे भाई सोहेल ख़ान की फ़िल्म फ्रीकी अली में वो फ़ीमेल लीड में नज़र आई थीं और उसके बाद से ही सलमान के साथ उनके अच्छे संबंधों की बातें की जाती रही हैं।

इसे भी पढे़ं- सलमान-शाह रूख़ को साथ लाने का बजट नहीं करण जौहर के पास

2.0 के फ़र्स्ट लुक लांच के दौरान सलमान ख़ान अचानक इवेंट में पहुंच गए थे, जहां एमी के साथ उन्हें वक़्त गुज़ारते देखा गया था। सलमान ख़ान की कंपनी बीइंग ह्यूमेन के केंपेन से भी एमी जुड़ चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सलमान के किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट में एमी बतौर फ़ीमेल लीड नज़र आ सकती हैं। हालांकि किक 2 में उनकी संभावना कम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।