विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ़ हीरो नहीं हमारी हीरोइंस भी करती हैं कमाल का एक्शन, लिस्ट में हैं पूरे 12 नाम

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Thu, 24 Aug 2017 02:49 PM (IST)Updated: Sun, 27 Aug 2017 11:03 AM (IST)

आइये आपको मिलाते हैं बॉलीवुड की कुछ धमाकेदार एक्शन गर्ल्स से!

सिर्फ़ हीरो नहीं हमारी हीरोइंस भी करती हैं कमाल का एक्शन, लिस्ट में हैं पूरे 12 नाम
सिर्फ़ हीरो नहीं हमारी हीरोइंस भी करती हैं कमाल का एक्शन, लिस्ट में हैं पूरे 12 नाम

मुंबई। गया वो ज़माना जब हीरो अपने ज़बरदस्त एक्शन से थिएटर में तालियों के हक़दार बनते थे, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस मामले में हीरोज़ के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। सिल्वर स्क्रीन पर हमारी बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी जमकर फाइट सीन्स करती हैं और तारीफ़ें भी बटोरती हैं।

अच्छी बात यह है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ की यह लिस्ट दिन-ब-दिन बढ़ती चली जा रही हैं। आइये आपको मिलाते हैं बॉलीवुड की इन धमाकेदार एक्शन गर्ल्स से- 

यह भी पढ़ें: जो कंगना कर रही हैं 'सिमरन' में वो हेमा मालिनी से लेकर सोनम कपूर तक सबने किया है

1. जैकलीन फर्नांडिस 

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फ़िल्म 'अ जेंटलमैन' में दिखाई देने वाली जैकलीन इस फ़िल्म में कई एक्शन सीन्स कर रही हैं। फ़िल्म के पोस्टर और ट्रेलर में आपको इस ख़ूबसूरत अभिनेत्री के एक्शन की कुछ झलक दिखाई दी होगी।

2. ईशा गुप्ता 

हाल ही में रिलीज़ हुए फ़िल्म 'बादशाहो' के ट्रेलर में आपने ईशा गुप्ता का एक अलग ही रूप देखा होगा। हाथ में बंदूक लिए ईशा का ऐसा रफ-टफ अवतार आपने पहले कभी नहीं देखा होगा?

3.  सोनाक्षी सिन्हा 

फ़िल्म 'अकिरा' में सोनाक्षी ने अपना बिल्कुल दबंग अवतार दिखाया था। इस फ़िल्म में उन्होंने कई एक्शन सीन्स किये और खूब तारीफें भी बटोरीं।

4. प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका का एक्शन तो आपने कई फ़िल्मों में देखा होगा जैसे, 'डॉन', 'गंगाजल', 'मैरी कॉम'। एक्टिंग हो या एक्शन अपने हर परफॉरमेंस को अच्छे से अच्छा बनाने में प्रियंका माहिर हैं।

5. अदा शर्मा 

विद्युत् जामवाल की फ़िल्म 'कमांडो 2' देखने से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि अदा शर्मा इतना बेहतरीन एक्शन कर सकती हैं। पुलिस का रोल निभा रही अदा ने इस फ़िल्म में दुश्मनों को ख़ूब धूल चटाई।

6. दीपिका पादुकोण 

बॉलीवुड से हॉलीवुड क्या गईं, दीपिका ने तो अपने तेवर ही बदल दिए। हॉलीवुड फ़िल्म 'ट्रिपल एक्स' में दीपिका ने ज़बरदस्त एक्शन सीन्स किये थे।

7. तापसी पन्नू 

हमेशा अपने स्ट्रांग किरदार के लिए तारीफ़ें बटोरने वाली तापसी ने फ़िल्म 'बेबी' और फिर इसकी स्पिन-ऑफ फ़िल्म 'नाम शबाना' में मिक्स मार्शल आर्ट का बेहतरीन परफॉरमेंस दिया था।

8. अनुष्का शर्मा 

फ़िल्म 'सुल्तान' में अनुष्का को हमने अखाड़े में देसी एक्शन करते देखा और इससे पहले फ़िल्म 'NH10' में भी उन्होंने कुछ कमाल के एक्शन सीन्स किये थे।

9. रानी मुखर्जी

साल 2014 की फ़िल्म 'मर्दानी' में रानी ने सभी को ख़ूब इम्प्रेस किया। इसके बाद लोग आज भी उन्हें 'मर्दानी रानी' कहते हैं।

10. ऐश्वर्या राय बच्चन 

ऐश्वर्या ने भी फ़िल्म 'धूम', 'खाकी' और 'जज़्बा' से अपने एक्शन रूप से सभी को चौंका दिया था। मगर, मानना पड़ेगा एक्शन में ऐश्वर्या का कोई जवाब नहीं है।

11. कंगना रनौत

कंगना और एक्शन ये दो शब्द सुनते ही याद आती है साल 2014 की कंगना की फ़िल्म 'रिवॉल्वर रानी'। फ़िल्म में कंगना ने ज़बरदस्त एक्शन सीन्स किये थे, हाथ में रिवॉल्वर लिए कंगना का वह रूप आज भी लोगों के ज़हन में है।

12. कटरीना कैफ़ 

कटरीना इन दिनों सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म 'टाइगर ज़िन्दा है' की शूटिंग में लगी हुई हैं और सुना है कि कटरीना इस फ़िल्म में फुल ऑन एक्शन करने वाली हैं। वैसे, इससे पहले कटरीना के एक्शन रूप को हमने फ़िल्म 'रेस' में भी देखा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।