विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन के अलावा जैकलीन के इन एक्‍टर्स से भी हैं करीबी संबंध

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 30 Sep 2015 03:55 PM (IST)

जैकलिन फर्नांडिस पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, ऐसी खबरें सुनने को मिल रही हैं। लेकिन अब जैकलिन ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं चल रहा है। हालांकि जैकलिन ने इतना जरूर माना कि अर्जुन उनके अच्‍छे दोस्‍तों में शुमार हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। जैकलिन फर्नांडिस पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, ऐसी खबरें सुनने को मिल रही हैं। लेकिन अब जैकलिन ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं चल रहा है। हालांकि जैकलिन ने इतना जरूर माना कि अर्जुन उनके अच्छे दोस्तों में शुमार हैं। साथ ही यह बताया कि उनके साथ कई और एक्टर्स हैं, जिनके साथ काफी अच्छे संबंध हैं।

कमल हासन की बेटी इसलिए नहीं कर पाईं 'हेरा फेरी'

जैकलिन ने बताया कि अर्जुन उनके बॉलीवुड के शुरुआती दोस्तों में से एक हैं। उन्होंने बताया, 'कल ही मेरी अर्जुन से बात हुई थी, मैंने उसको कहा कि तुमने शुरू कर दिया। इस पर उसने कहा कि ये मैंने शुरू किया है। मैंने उससे कहा कि तुमने इस पर कमेंट किया था, इसके बाद ये सब शुरू हुआ है। अर्जुन और सोनम मेरे बहुत अच्छे दोस्ते हैं, लेकिन मैं उसके साथ डेट नहीं कर रही हूं।'

सेक्सी बिपाशा इस शो से टीवी पर लेकर आ रही हैं भुतहा कहानियां

उन्होंने बताया, 'सोनम के अलावा मेरे वरुण धवन, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह से भी बहुत अच्छे संबंध हैं। हम साथ में काफी घूमते-फिरते हैं। अर्जुन, सोनम का भाई है, इसलिए मेरी उससे भी अच्छी बनती है। अर्जुन समझदार और बहुत मेहनती है। हम एक-दूसरे की दोस्ती की इज्जत करते हैं, लेकिन हमारे बीच इससे ज्यादा कुछ नहीं है।'

बॉलीवुड में वापसी कर रहीं लारा दत्ता को इस शब्द से नहीं है आपत्ति

जैकलिन पिछले दिनों फिल्म 'ब्रदर्स' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक बच्ची की मां का किरदार निभाया था। इन दिनों जैकलिन एक हॉलीवुड फिल्म की तैयारी में जुटी हुई हैं।