विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाउसफुल-3 में दिखेंगी जैकलीन

By Edited By:
Updated: Mon, 21 Apr 2014 08:11 AM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल' श्रृंखला की तीसरी फिल्म में नजर आएंगी। हाउसफुल-3 में उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देखमुख और अभिषेक बच्चन प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। हाउसफुल श्रृंखला की दोनों ही फिल्मों का निर्माण साजिद नाडियादवाला के बैनर के तले हुआ था।

News Article Hero Image

इस बार साजिद खान की जगह साजिद-फरहाद की जोड़ी को फिल्म के निर्देशन की कमान सौंपी गई है। करीबी सूत्रों ने बताया, 'हाउसफुल-3 में काम करने के लिए अभिषेक बच्चन ने हामी भर दी है। जैकलीन से बातचीत चल रही है लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है। अन्य दो अभिनेत्रियों के नाम पर भी जल्द ही फैसला किया जाएगा।' साजिद-फरहाद की जोड़ी इससे पहले बोल बच्चन, रेडी, गोलमाल रिटर्न और गोलमाल 3 जैसी फिल्में दे चुके हैं। फिल्म की शूटिंग इस वर्ष के अंत में शुरू होगी।

पढ़ें : बॉलीवुड की खबरें