विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जग्गा जासूस का अब कैसा है बॉक्स ऑफिस पर हाल, जानिये

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 26 Jul 2017 01:01 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 26 Jul 2017 05:55 PM (GMT+05:30)

इस बीच पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का ने मंगलवार को अपने कलेक्शन में एक करोड़ 38 ...और पढ़ें

जग्गा जासूस का अब कैसा है बॉक्स ऑफिस पर हाल, जानिये
जग्गा जासूस का अब कैसा है बॉक्स ऑफिस पर हाल, जानिये

मुंबई। दो हफ़्ते पहले करीब तीन साल के लंबे इंतज़ार के बाद रिलीज़ हुई रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस ने भले ही शुरुआती दौर में बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया हो लेकिन उम्मीद के मुताबिक फिल्म ये फिल्म खरी नहीं उतरी और अब तक वर्ल्ड वाइड सिर्फ 87 करोड़ के पार पहुंच पाई है।

अनुराग बसु की जग्गा जासूस न सिर्फ रिलीज़ के पहले विवादों में थी बल्कि बाद में भी रही। रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने तो अनुराग को ग़ैर जिम्मेदार डायरेक्टर बता दिया। अपना रोल हटाए जाने पर गोविंदा भी भड़के। इसी महीने की 14 तारीख़ को रिलीज़ हुई जग्गा जासूस ने 12 दिनों में 87 करोड़ एक लाख रूपये का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को इंडिया से ग्रॉस 74 करोड़ 14 लाख ( 53 करोड़ 38 लाख रूपये नेट ) और ओवरसीज़ से 12 करोड़ 87 लाख का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है। बता दें कि पहले दिन आठ करोड़ 57 लाख का कलेक्शन बटोरने वाली रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की म्यूज़िकल- एडवेंचर जग्गा जासूस ने अपने पहले वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ 17 लाख रुपए की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें:Box Office: मुन्ना माइकल की कमाई में भारी गिरावट, लिपस्टिक भी फिसली

 

इस बीच पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का ने मंगलवार को अपने कलेक्शन में एक करोड़ 38 लाख रूपये जोड़ कर कमाई आठ करोड़ 44 लाख रूपये कर ली है। उधर श्रीदेवी की फिल्म मॉम ने अपने तीसरे वीकेंड के बाद 35 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।