विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्री देवी की स्टार डॉटर जाह्नवी कपूर नहीं मिस करतीं अपना डांस क्लास, देखें तस्वीरें

By Jagran NewsEdited By:
Updated: Wed, 20 Sep 2017 11:07 AM (IST)

डांस क्लास की यह तस्वीरें जाह्नवी जैसी और लड़कियों को ज़रूर प्रेरित करेगी कि वो अपने काम को लेकर कितने समर्पित हो सकते हैं!

News Article Hero Image

मुंबई। श्री देवी और बोनी कपूर की स्टाइलिश डॉटर जाह्नवी कपूर जल्द ही सुपरहिट मराठी फ़िल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक से अपना फ़िल्मी सफ़र शुरू कर रही हैं। लेकिन, इस ख़बर के आने से बहुत पहले से ही जाह्नवी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। उसी तैयारी का हिस्सा है उनका डांस क्लास। हाल के दिनों में कई बार जाह्नवी कपूर डांस क्लास से निकलतीं स्पॉट की गयीं हैं।

गौरतलब है कि श्री देवी एक ऐसी अभिनेत्री रहीं हैं जिन्होंने अपने अभिनय के अलावा फ़िल्मों में अपनी डांसिंग के दम पर भी अपनी एक अलग पहचान बनायी है। ऐसे में वो अपनी बेटी को भला डांस से कैसे दूर रखतीं? पहली तस्वीर मंगलवार की है जब जाह्नवी अपने डांस क्लास के बाद बाहर निकल रही थीं।

आपको बता दें कि बांद्रा स्थित इस डांस क्लास में जाह्नवी अक्सर नज़र आती रही हैं। मतलब साफ़ है कि जाह्नवी अपने डांस को लेकर काफी सचेत हैं।

इन तस्वीरों से साफ़ है कि जाह्नवी कपूर फ़िल्मों से जुड़ी अपनी तैयारियों को लेकर कोई भी ढिलाई नहीं देना चाहती।

कई बार हमने देखा है कि बारिश के बावजूद जाह्नवी अपना डांस क्लास अटेंड करने पहुंची हैं। बारिश ही क्यों बल्कि श्रीदेवी के बर्थडे पार्टी की अगली सुबह भी जाह्नवी डांस क्लास के लिए पहुंची थीं।

बता दें कि 'सैराट' के हिंदी रीमेक में जाह्नवी के अपोज़िट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर (नीलिमा अज़ीम के बेटे) हैं। जाह्नवी ईशान के साथ कई मौकों पर पहले भी नज़र आती रही हैं!

यह भी पढ़ें: क्यों देखी जाए 'हसीना पारकर', 5 वजहें बता रहे हैं खुद डायरेक्टर अपूर्व लाखिया

बहरहाल, डांस क्लास की यह तस्वीरें जाह्नवी जैसी और लड़कियों को ज़रूर प्रेरित करेगी कि वो अपने काम को लेकर कितने समर्पित हो सकते हैं!