विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेब्यू की ख़बरों के बाद कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं जाह्नवी कपूर, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 12 Sep 2017 02:46 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 16 Sep 2017 08:08 AM (GMT+05:30)

बता दें कि फ़िल्म में जाह्नवी के अपोज़िट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर (नीलिमा अज़ीम के बेटे) हैं। ईशान ...और पढ़ें

डेब्यू की ख़बरों के बाद कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं जाह्नवी कपूर, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
डेब्यू की ख़बरों के बाद कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं जाह्नवी कपूर, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

मुंबई। श्री देवी की स्टार डॉटर जाह्नवी कपूर का अलग ही टशन है। जबसे उनके डेब्यू की ख़बरें आयीं हैं तबसे वो कहीं पब्लिक प्लेस पर नज़र नहीं आयीं थीं। लेकिन, मंगलवार दोपहर जब जाह्नवी कपूर हाउस ऑफ़ वाव, बांद्रा में स्पॉट की गयीं तो फ़ोटोग्राफ़रों ने भविष्य की इस एक्ट्रेस को कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में क़ैद किया।

गौरतलब है कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर, मराठी की ब्लॉकबस्टर 'सैराट' के हिंदी रीमेक से अपने करियर की शुरुआत करेंगी। ख़बर है कि यह फ़िल्म इसी साल नवंबर में फ्लोर पर जायेगी। बहरहाल, इन तस्वीरों में आप जाह्नवी कपूर का यह ट्रेडिशनल अवतार देख सकते हैं। इस कलरफुल सलवार कुर्ते में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

यह भी पढ़ें: इस अभिनेता को हुआ कैंसर, जानें कौन-कौन से स्टार्स जीत चुके हैं इस बीमारी से ज़ंग

 

जहां तक बात जाह्नवी के डेब्यू फ़िल्म के हीरो की है तो बता दें कि फ़िल्म में जाह्नवी के अपोज़िट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर (नीलिमा अज़ीम के बेटे) हैं। ईशान के साथ जाह्नवी कई मौकों पर पहले भी नज़र आती रही हैं!

यह भी पढ़ें: प्रद्युम्न की हत्या से सहम गयी है किलकारियां, प्रसून जोशी ने शेयर की भावुक कर देने वाली ये कविता

 

करण जौहर ने नागार्जुन मंजुले की मराठी फ़िल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक के राइट्स पहले ही ले लिये थे। उनकी धर्मा प्रोडक्शन इस फ़िल्म को प्रोड्यूस करेगी और शशांक खेतान फ़िल्म को डायरेक्ट करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।