विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, 'जय गंगाजल' में प्रियंका का दबंग अंदाज

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Thu, 11 Feb 2016 03:31 PM (IST)

'जय गंगाजल' को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। फिल्म में प्रियंका खाकी वर्दी पहने दमदार भूमिका में नजर आएंगी। प्रियंका ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके फिल्म की कुछ झलकियां नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'जय गंगाजल' को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। फिल्म में प्रियंका खाकी वर्दी पहने दमदार भूमिका में नजर आएंगी। प्रियंका ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके फिल्म की कुछ झलकियां नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि 'जय गंगाजल' में प्रियंका एसपी आभा माथुर का किरदाऱ निभा रही हैं, जो कि बेहद कड़क और इमानदार पुलिस आॅफिसर का हैं। चाल में रॉक और हाथों में डंडा लिए प्रियंका फिल्म में आग से खेलती नजर आ रही हैं।

इस वीडियों में आपको प्रकाश झा डायरेक्शन के साथ-साथ अभिनय करते हुए भी नजर आ रहे होंगे। गौरतलब है कि फिल्म में प्रकाश झा एक पुलिस अफसर के रोल में दिखाई देंगे, जो कि काफी भ्रष्ट है। झलकियां देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म शोर-शराबे से भरी होगी।

फिल्म में प्रियंका और प्रकाश झा के अलावा बाकी किरदार भी बेहतरीन एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद प्रियंका के फैन्स में फिल्म को देखने की बेताबी जरुर बढ़ जाएगी। तो इंतजार कीजिए 4 मार्च का जब फिल्म देगी सिनेमाघरों में दस्तक।