विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन को 'किस' करने से पत्नी को नहीं है परेशानी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 01 Apr 2015 01:29 PM (IST)

फिल्म 'एक पहेली लीला' में सनी लियोन के साथ गर्मागर्म सीन कर चुके एक्टर जय भानुशाली का कहना है कि इससे उनकी पत्नी माही विज को कोई परेशानी नहीं है और वो इससे असुरक्षित महसूस नहीं करती। जय भानुशाली ने कहा कि वो अपनी पत्नी को बहुत अहमियत देते हैं

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'एक पहेली लीला' में सनी लियोन के साथ गर्मागर्म सीन कर चुके एक्टर जय भानुशाली का कहना है कि इससे उनकी पत्नी माही विज को कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि माही को उनके ऐसे सीन्स करने से कोई असुरक्षा महसूस नहीं होती।

रैना की शादी के लिए विराट के घर पर ठहरी हैं अनुष्का!

जब जय से पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी असुरक्षित महसूस करती हैं तो उन्होंने कहा, 'मेरी पत्नी असुरक्षित महसूस नहीं करती क्योंकि मैं उन्हें बहुत अहमियत देता हूं। अगर एक आदमी अपनी पत्नी को अहमियत नहीं देता तब वो असुरक्षित होती है। मैं उन्हें अपनी जिंदगी में पूरी अहमियत देता हूं। इसलिए उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होती।'

टीवी सीरियल में एक्टिंग और टीवी रियलिटी शोज की एंकरिंग कर चुके जय भानुशाली का कहना है कि वो छोटे पर्दे पर अपने काम से खुश हैं।

'पहलवान' बनने के चक्कर में कहीं बीमार न हो जाएं आमिर!

उन्होंने कहा, 'मैंने टीवी पर जो भी किया है, उससे मैं खुश और गर्वित हूं। मुझे इसपर गर्व है और ये मेरी जिंदगी में मील का पत्थर साबित हुआ है। जब एक्टर्स कहते हैं कि फिल्में करने के बाद वो अब टीवी पर काम नहीं करेंगे तो मुझे बुरा लगता है। आप ये कैसे भूल सकते हो इतने सालों तक ये आपको रोटी दे रहा था।'

बीते कुछ समय में सुशांत सिंह राजपूत, करण सिंह ग्रोवर और राजीव खंडेलवाल जैसे टीवी एक्टर्स ने फिल्मों का रुख कर लिया है लेकिन राजीव जल्द ही फिर से छोटे पर्दे पर नज़र आएंगे। वो टीवी शो 'रिपोर्ट्स' से वापसी करने जा रहे हैं।

'बिग बॉस' विनर गौतम गुलाटी अब बॉलीवुड में मचाएंगे धमाल!