विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर बाल्कि की फिल्म में बिग बी के ऑपोजिट होंगी ये एक्ट्रेस!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 25 Jul 2015 02:08 PM (IST)

आर बाल्कि की अगली फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म में दोनों एक शादीशुदा जोड़े के रोल में होंगे। ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि अमिताभ बच्चन इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं। आर बाल्कि की किसी फिल्म में

News Article Hero Image

मुंबई। आर बाल्कि की अगली फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म में दोनों एक शादीशुदा जोड़े के रोल में होंगे।

सलमान की 'बजरंगी भाईजान' ने पाक फिल्मों को पछाड़ा

ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि अमिताभ बच्चन इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं। आर बाल्कि की किसी फिल्म में बिग बी न हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अब खबर है कि इस फिल्म में बिग बी के ऑपोजिट भी कोई एक्ट्रेस नजर आ सकती है।

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अमिताभ की पत्नी जया बच्चन ही होंगी। खबर है कि बाल्कि ने जया को फिल्म में साइन कर लिया है। दोनों को एक बार फिर से पर्दे पर साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

आखिरी बार दोनों फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में साथ नजर आए थे। खबर तो ये भी है कि फिल्म के उस सीक्वेंस को अमिताभ और जया के बंगले जलसा में शूट किया जाएगा, जिस सीक्वेंस में दोनों नजर आएंगे।

सेंसर बोर्ड को 'फैंटम' का पोस्टर देख आ गया था गुस्सा!