विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब जिया की हो गई थी शादी!

By Edited By:
Published: Wed, 05 Jun 2013 01:22 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2013 03:13 PM (IST)

बॉलीवुड की दुनिया में वैसे तो कई अनसुलझे सवाल हैं। मौत को गले लगाने वाली जिया खान की जिंदगी भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की दुनिया में वैसे तो कई अनसुलझे सवाल हैं। मौत को गले लगाने वाली जिया खान की जिंदगी भी ऐसे ही कई सवालों में खोई हुई थी। सिनेजगत की चकाचौंध के पीछे अमावस की रात से भी गहरा अंधेरा है और इस गहरे अंधेरे में डूब गए हैं वो सवाल कि आखिर बॉलीवुड की एक बिंदास और यंग हीरोइन ने अपनी जान क्यों दी।

पढे़: सूरज से बातचीत के बाद जिया की जिंदगी में छाया अंधेरा

अगर खबरों की दुनिया पर यकीन किया जाए तो कुछ समय पहले जिया को शादीशुदा बताया जा रहा था। जी हां, पिछले साल अफवाहों का बाजार इस बात को लेकर गर्म था कि जिया ने अपने उम्र से काफी बडे़ और संपन्न इंसान के साथ शादी रचा ली है। हालांकि, इस खबर को जिया ने सिरे से नकार दिया था।

तस्वीरों में देखिए, जिंदादिल जिया को

शायद आपको यह न मालूम हो कि जिया के फिल्मी करियर में जिया के हाथों कई बार निराशा लगी। जिया को फिल्म चांस पे डांस से निकाल दिया गया, जबकि फिल्म की शूटिंग पचास प्रतिशत पूरी हो चुकी थी। इसका कोई वास्तविक कारण नहीं जानता पर हम आपको बता दें कि रातों रात जिया की जगह फिल्म में जेनेलिया को ले लिया गया। क्या आपको पता है कि जिया नि:शब्द से नहीं बल्कि फिल्म तुम सा नहीं देखा से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली थीं, लेकिन जब उन्हें लगा कि इस फिल्म में उनका रोल काफी मेच्योर है तो उन्होंने इस रोल से मना कर दिया और बाद में इस फिल्म में जिया की जगह दिया मिर्जा ने काम किया।

जिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

अब सवाल ये है कि आखिर ये कैसी दुनिया है जो सितारों को घेर लेती है। चमक दमक वाली ये कैसी दुनिया है जिसकी फिजाओं में सिर्फ जहर घुला है। आखिर क्यों इस दुनिया में अभिनेत्रियों के हाथ सिर्फ हताशा और हार लगती है। सवाल तो हजारों है पर निगाहें सिर्फ जवाब के लिए आसमान में टक टकी लगाए हुए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।