विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जॉन ने अक्षय से छीनी एक और फिल्म!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 26 Jan 2015 10:47 AM (IST)

ये तो सभी जान गए हैं कि जॉन अब्राहम ने 'वेलकम' और 'हेरा फेरी' की सीक्वल में अक्षय कुमार की जगह ले ली है। अब सुनने में आ रहा है कि वो 2002 में आई अक्षय की फिल्म 'आंखे' के सीक्वल में भी खिलाड़ी कुमार की जगह नज़र आएंगे। जॉन

News Article Hero Image

मुंबई। ये तो सभी जान गए हैं कि जॉन अब्राहम ने 'वेलकम' और 'हेरा फेरी' की सीक्वल में अक्षय कुमार की जगह ले ली है। अब सुनने में आ रहा है कि वो 2002 में आई अक्षय की फिल्म 'आंखे' के सीक्वल में भी खिलाड़ी कुमार की जगह नज़र आएंगे।

'हेरा फेरी 3' के लिए अक्षय ने मांगे थे 50 करोड़ रुपए?

जॉन और अक्षय के बीच कभी गहरी दोस्ती हुआ करती थी लेकिन पिछले दिनों खबरें आईं थी कि जॉन के इस तरह उनकी फिल्में छीनने से अक्षय काफी नाराज हैं। हालांकि जॉन ने इन खबरों से इंकार किया था। जॉन ने कहा था कि इससे उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

अरे! सबसे बेकार एक्टर के लिए सलमान का नॉमिनेशन

जॉन ने ये तक कहा था कि उन्होंने 'वेलकम बैक' साइन करने की खबर सबसे पहले अक्षय को दी थी जिससे वो बेहद खुश हुए थे।

खैर, देखना ये होगा कि क्या इससे दोनों की दोस्ती पर वाकई कोई असर पड़ता है या नहीं।

जैकलीन बन सकती हैं अजहरुद्दीन की दूसरी पत्नी