विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रॉकी हैंडसम' को मिल रहे रिस्‍पॉन्‍स पर जॉन अब्राहम ने कहा थैंक्‍स

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 26 Mar 2016 07:50 AM (IST)Updated: Sat, 26 Mar 2016 08:12 AM (IST)

जॉन अब्राहम की फिल्म 'रॉकी हैंडसम' रिलीज हो चुकी है। इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिला है। इस बात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जॉन अब्राहम की फिल्म 'रॉकी हैंडसम' रिलीज हो चुकी है। इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस बात से उत्साहित जॉन ने फैन्स को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया है।

जॉन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'इस प्यार के लिए धन्यवाद। इसके बेहद मायने हैं। इस तारीफ का बहुत महत्व है।'

जॉन अब्राहम की फिल्म को निशिकांत कामत ने निर्देशित किया है। श्रुति हासन ने फिल्म में विशेष भूमिका निभाई है। जॉन की यह फिल्म एक्शन बेस्ड है। फिल्म की कहानी जॉन अब्राहम और एक छोटी लड़की के इर्दगिर्द घूमती है। हालांकि इस वीकेंड के बाद ही पता लग सकेगा कि जॉन की इस फिल्म को प्रशंसकों ने कैसा रिस्पॉन्स दिया है।

जॉन अब्राहम ने फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से जुड़ा एक फोटो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। वैसे क्रिटिक्स से फिल्म को मिलाजुला ही रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि फिल्म के एक्शन सीन्स की सबने तारीफ की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।