विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: हिट हो गई जुड़वा 2, अब 100 करोड़ से बस इतनी दूर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Fri, 06 Oct 2017 12:39 PM (IST)

वरुण धवन की इसी साल आई फिल्म ' बद्रीनाथ की दुल्हनिया ' ने एक हफ़्ते में 73 करोड़ 66 लाख रूपये की कमाई की थी जबकि एबीसीडी 2 ने 71 करोड़ 78 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

Box Office: हिट हो गई जुड़वा 2, अब 100 करोड़ से बस इतनी दूर
Box Office: हिट हो गई जुड़वा 2, अब 100 करोड़ से बस इतनी दूर

मुंबई। वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म जुड़वा 2 ने अपने रिलीज़ के छठे दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दम दिखाते हुए अच्छी कमाई की और अब फिल्म 100 करोड़ क्लब में जाने से बस आठ करोड़ रूपये दूर है।

डेविड धवन निर्देशित फिल्म जुड़वा 2 ने बुधवार यानि छठे दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर छह करोड़ 72 लाख रूपये का कलेक्शन किया। ये मंगलवार के मुकाबले करीब एक करोड़ 33 लाख रूपये कम था लेकिन चार दिनों के वीकेंड के बाद हफ़्ते में इतने कलेक्शन भी हिट के पैमाने पर उतरने के लिए काफ़ी हैं। जुड़वा 2 का अब कुल नेट इंडिया कलेक्शन 92 करोड़ दो लाख रूपये हो गया है। हफ़्ता पूरा होने में अब सिर्फ एक दिन का कलेक्शन आना बाकी है और अगर आख़िरी दिन आठ करोड़ कलेक्शन आता है तो वरुण एक बार फिर से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जायेगे।

यह भी पढ़ें:Box Office:बाहुबली को टक्कर देने की तैयारी में वरुण, जुड़वा 2 ने जोड़े इतने करोड़

 

बता दें कि वरुण धवन की इसी साल आई फिल्म ' बद्रीनाथ की दुल्हनिया ', एक हफ़्ते में सिर्फ 73 करोड़ 66 लाख रूपये की कमाई कर पाई थी लेकिन लाइफ टाइम कलेक्शन 116 करोड़ 68 लाख रूपये थे। साल 2015 में आई एबीसीडी 2 ने भी एक हफ़्ते में 71 करोड़ 78 लाख रूपये का कलेक्शन किया था और लाइफ टाइम में 105 करोड़ 74 लाख रूपये कमाए थे।