Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office: 9 महीनों में 8 फ़िल्मों ने ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री, वरुण-अक्षय की दो-दो

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 10 Oct 2017 07:46 AM (IST)

    अक्षय कुमार की दोनों फ़िल्में 'जॉली एलएलबी2' और 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' शामिल हैं। दोनों फ़िल्में सुपरहिट रहीं। ...और पढ़ें

    Box Office: 9 महीनों में 8 फ़िल्मों ने ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री, वरुण-अक्षय की दो-दो
    Box Office: 9 महीनों में 8 फ़िल्मों ने ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री, वरुण-अक्षय की दो-दो

    मुंबई। ऐसे इत्तेफ़ाक़ कम ही आते हैं कि किसी एक साल में बॉलीवुड के सभी सुपरस्टार्स की फ़िल्में रिलीज़ हुई हों। साल 2017 में ऐसा ही इत्तेफ़ाक़ हुआ है। शाह रुख़ श़ान, सलमान ख़ान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और रितिक रोशन से लेकर अर्जुन कपूर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फ़िल्में रिलीज़ हुईं और जो बच गये हैं, उनकी फ़िल्में आने महीनों में सिनेमाघरों में पहुंच जाएंगी। साल 2017 के 9 महीने गुज़र चुके हैं, मगर सिर्फ़ 7 बॉलीवुड फ़िल्में ऐसी हैं, जो 100 करोड़ क्लब में पहुंची हैं।

    अगर तेलुगु सिनेमा की फ़िल्म 'बाहुबली- द कंक्लूज़न' के हिंदी डब वर्ज़न को भी इस लिस्ट में शामिल कर लें, तो संख्या आठ हो जाती है। 'बाहुबली2' अभी तक साल 2017 की सबसे बड़ी इंडियन फ़िल्म बनी हुई है।

    यह भी पढे़ं: एक-दूजे के हुए के हुए नागा और सामंथा, हिंदू-क्रिश्चियन रीति-रिवाज़ से शादी

    100 करोड़ की औसत फ़िल्में

    ग़ौर करने वाली बात ये भी है कि 100 करोड़ से अधिक बिज़नेस करने के बावजूद कुछ फ़िल्में औसत रही हैं। ऐसी फ़िल्मों में शाह रुख़ ख़ान की 'रईस' और सलमान ख़ान की 'ट्यूबलाइट' शामिल हैं। 'रईस' ने जहां अपनी लागत वसूल करके थोड़ा सा मुनाफ़ा भी कमाया, वहीं 'ट्यूबलाइट' सिर्फ़ लागत ही वसूल कर पायी। 'ट्यूबलाइट' की वजह से होने वाले नुक़सान की भरपाई के लिए सलमान ने डिस्ट्रिब्यूटर्स को पेबैक भी किया था। 

    100 करोड़ की हिट फ़िल्में

    यह भी पढे़ं: बिग बॉस की इस विदेशी मेहमान के असली बॉस हैं अक्षय कुमार

     

    100 क्लब की लिस्ट में शामिल होने वाली 5 फ़िल्में हिट और सुपरहिट रही हैं। इन फ़िल्मों की लागत नियंत्रित होने की वजह से इन्होंने तगड़ा मुनाफ़ा कमाया। ऐसी फ़िल्मों में अक्षय कुमार की दोनों फ़िल्में 'जॉली एलएलबी2' और 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' शामिल हैं। दोनों फ़िल्में सुपरहिट रहीं। रितिक रोशन की 'काबिल' और वरुण धवन की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' भी सुपरहिट रही हैं। वरुण की दूसरी फ़िल्म 'जुड़वा2' भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है और इसके भी हिट होने की संभावना जताई जा रही है।  

    ट्रेड सूत्रों द्वारा उपलब्ध कराये गये 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली फ़िल्मों के कलेक्शंस (लगभग) नीचे स्लाइड में दिये गये हैं। 

    खबरें और भी