विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी और धोनी से जुड़ा था पहलाज निहलानी की इस 'जूली' का कनेक्शन

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 05 Sep 2017 04:49 PM (IST)

राय लक्ष्मी को ट्रेलर में देखकर आपके ज़हन में सवाल ज़रूर उठ रहा होगा कि वो कौन हैं। उन्हें कहीं ...और पढ़ें

सोनाक्षी और धोनी से जुड़ा था पहलाज निहलानी की इस 'जूली' का कनेक्शन
सोनाक्षी और धोनी से जुड़ा था पहलाज निहलानी की इस 'जूली' का कनेक्शन

मुंबई। 'जूली2' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। फ़िल्म में राय लक्ष्मी लीड रोल में हैं। ट्रेलर में उनका काफ़ी बोल्ड अंदाज़ सामने आया है, क्योंकि 'जूली2' इरोटिक थ्रिलर फ्रेंचाइजी है। राय लक्ष्मी को ट्रेलर में देखकर आपके ज़हन में सवाल ज़रूर उठ रहा होगा कि वो कौन हैं। चलिए आपके ऐसे सवालों के जवाब हम दे देते हैं।

राय लक्ष्मी का नाम लक्ष्मी राय है। गुजरात के सौराष्ट्र से आने वाली लक्ष्मी का जन्म कर्नाटक के बेलगाम में हुआ था। 15 साल की उम्र में उन्होंने तमिल फ़िल्म Karka Kasadara से फ़िल्मों में करियर शुरू किया। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं की 48 फ़िल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें: सारा का डेब्यू, करीना का कमबैक, नवाब ख़ानदान के लिए ख़ास है सितंबर

'जूली2' राय की 50वीं फ़िल्म है। हालांकि उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की फ़िल्म 'अकीरा' से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। मगर उसमें उनका रोल छोटा-सा था। फ़िल्म में उनके किरदार का नाम भावना था। ऊपर वाली तस्वीर में राय लक्ष्मी अकीरा के सेट पर अनुराग कश्यप और डायरेक्टर एआर मुरुगादौस के साथ दिख रही हैं।

'जूली2' को दीपक शिवदसानी ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने इसका पहला पार्ट 'जूली' बनाया था। तब नेहा धूपिया ने फ़िल्म में लीड रोल निभाया। 2004 में आयी वो 'जूली' भी अपनी बोल्डनेस के लिए जानी गयी। फ़िल्म में संजय कपूर ने अहम रोल निभाया था।

यह भी पढ़ें: Top 10 ओपनिंग वीकेंड में बादशाहो आठवें पायदान पर, जानिए कौन है टॉप पर

वैसे राय लक्ष्मी का नाम क्रिकेटर एमएस धोनी से भी जुड़ चुका है। ये बात 2008 की है। एक अंग्रेजी अख़बार से बातचीत में लक्ष्मी ने इस रिश्ते के बारे में कहा था, ''आज इतना वक़्त बीत गया, मगर जब भी धोनी का ज़िक्र आता है, मेरा नाम लिया जाता है। मुझे इस तरह की अटकलों से नफ़रत है। धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग़ की तरह हो गया है, जो आसानी से नहीं जाएगा। धोनी के बाद मेरे तीन-चार लोगों से रिश्ते रहे, मगर उस पर किसी ने शायद ही ध्यान दिया हो।''

'जूली 2', 6 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है और दिलचस्प बात ये है कि इस फ़िल्म को पूर्व सेंसर चीफ़ पहलाज निहलानी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डिस्ट्रिब्यूट कर रहे हैं, जो इरोटिक फ़िल्मों के सीन कतरने के लिए ख़बरों और विवादों में रहे। एक इंटरव्यू में लक्ष्मी ने बताया था कि इस फ़िल्म के लिए उन्होंने कई बार अपना वज़न बढ़ाया और घटाया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।