विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो ये वजह है जस्टिन बीबर के स्टारडम की, आप भी कह उठेंगे- मां तुझे सलाम

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 10 May 2017 09:48 AM (IST)Updated: Thu, 11 May 2017 04:01 PM (IST)

जस्टिन बीबर का पर्पज़ कंसर्ट बुधवार यानी 10 मई को मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में सफलतापूर्वुक संपन्न हुआ।

तो ये वजह है जस्टिन बीबर के स्टारडम की, आप भी कह उठेंगे- मां तुझे सलाम
तो ये वजह है जस्टिन बीबर के स्टारडम की, आप भी कह उठेंगे- मां तुझे सलाम

मुंबई। 23 साल के जस्टिन वीबर की आज दुनिया भर में ज़बरदस्त फैन फॉलोविंग है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आज जस्टिन जिस मुकाम पे हैं वहां तक पहुंचने की उनकी यात्रा में उनकी मां पैटी मैलेटी का अहम योगदान है! जब जस्टिन महज 12 साल के थे और एक दिन यूं ही कोई गीत गा रहे थे तभी उनकी मां ने उन्हें गाते हुए एक विडियो बनाया और यू ट्यूब पर शेयर कर दिया और देखते ही देखते जस्टिन पॉपुलर होते चले गए!

12 साल की उम्र में जस्ट‍िन की मां ने अपने कैमरा फोन से जस्टिन का एक सिंगिंग वीडियो बनाया और उसे उनके पिता के अकांउट से यू-ट्यूब पर शेयर कर दिया। 2007 में क्रिश ब्राउन के हिट नंबर विद यू को गाकर जस्टिन ने यू-ट्यूब पर सबको अपना फैन बना लिया और वो सिलसिला अभी तक जारी है। हुआ यह कि बिजनेसमैन स्कूटर ब्रॉन कुछ नए सिंगिंग टैलेंट की खोज में यू-ट्यूब के वीडियो खंगाल रहे थे और तभी उन्होंने जस्टिन का वह  वीडियो सुना जो उनकी मां ने यू-ट्यूब पर शेयर किया था। जस्टिन को सुनने के बाद स्कूटर ब्रॉन उनकी खोज में निकल गए और आखिरकार उन्होंने जस्टिन को ढूंढ ही निकाला। आगे की कहानी दुनिया जानती है! जस्टिन आज एक इंटरनेशनल सिंगर और यूथ सेंसेशन बन चुके हैं। आइये देखते हैं जस्टिन का वो दस साल पुराना वीडियो-

यह भी पढ़ें: यूथ सेंसेशन जस्टिन बीबर पर्पज़ कंसर्ट के लिए इंडिया पहुंचे, देखें तस्वीरें 

जस्टिन बीबर का पर्पज़ कंसर्ट बुधवार यानी 10 मई को मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में सफलतापूर्वुक संपन्न हुआ। बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स इस कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।