विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर और सलमान को लेकर कबीर खान ने दूर की ये गलतफहमी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 14 Aug 2015 12:51 PM (IST)

इस ईद पर भी सलमान खान 'बजरंगी भाईजान' बनकर इस कदर छाए कि बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी-खासी कमाई कर गए। उनकी यह फिल्‍म अभी भी थियेटरों में लगी है। दर्शकों को सलमान खान का भोलापन भा गया और यह फिल्‍म निकल पड़ी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इस ईद पर भी सलमान खान 'बजरंगी भाईजान' बनकर इस कदर छाए कि बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर गए। उनकी यह फिल्म अभी भी थियेटरों में लगी है। दर्शकों को सलमान खान का भोलापन भा गया और यह फिल्म निकल पड़ी।

श्रीदेवी को इस हीरो से था प्यार पर 8 साल बड़े बोनी से की शादी

कइयों ने कहा कि बजरंगी भाईजान का किरदार कोई और हीरो कर ही नहीं सकता था, मगर इन सबके बीच एक खबर ये भी सामने आई कि यह फिल्म सबसे पहले आमिर खान को ऑफर की गई थी, मगर उन्होंने इसमें काम करने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद यह फिल्म सलमान खान को मिली।

हालांकि अब फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के निर्देशक कबीर बेदी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस फिल्म के लिए आमिर खान उनकी पहली पसंद नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

सिरफिरे ने सेल्फी के लिए टीवी एक्ट्रेस को किया परेशान, पढ़ें पूरी स्टोरी

जी हां, एक रिपोर्ट के मुताबिक, कबीर खान ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने 'बजरंगी भाईजान' के स्क्रिप्ट के साथ आमिर खान को कभी भी एप्रोच नहीं किया था। वैसे आमिर खान के साथ ही रितिक रोशन को भी इस फिल्म का ऑफर मिलने की बात सामने आई थी।