विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: इस फिल्म के लिए ओमपुरी ने कबीर से कहा, मेरा किरदार ऐसा लिखना कि...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 21 Jun 2017 04:20 PM (IST)

कबीर ने बताया कि हमने ट्यूबलाइट में साथ काम किया। उनके साथ की हमारी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी। एक-दो शॉट बचे हुए थे. जब हमें यह दुखद सूचना मिली।

Exclusive: इस फिल्म के लिए ओमपुरी ने कबीर से कहा, मेरा किरदार ऐसा लिखना कि...
Exclusive: इस फिल्म के लिए ओमपुरी ने कबीर से कहा, मेरा किरदार ऐसा लिखना कि...

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। मशहूर अभिनेता ओमपुरी की मृत्यु कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाईट की शूटिंग के दौरान हो गई थी। इस बात से निर्देशक कबीर खान बहुत दुःखी रहे। लेकिन फिल्म ट्यूबलाइट को लेकर कही गई उनकी बात को कभी नहीं भूलते।

कबीर ओमपुरी को याद करते हुए कहते हैं कि ओमपुरी से उनका खास जुड़ाव रहा है। उनकी पहली फिल्म काबुल एक्सप्रेस के वक़्त से ही दोनों काफी करीब हो गये थे। कबीर चाहते थे कि ओमपुरी उस फिल्म में विलेन का किरदार निभाएं लेकिन तब उनकी तबियत ख़राब हो गई और वो फिल्म नहीं कर सके। कबीर ओमपुरी के साथ बिताये अपने अनुभव के बारे में कहते हैं " ओमपुरी को जब मैंने बजरंगी भाईजान की कहानी सुनायी, तो वह फ़ौरन तैयार हो गए। उन्होंने कहा कि बहुत ही अच्छी कहानी है, जरूर कही जानी चाहिए। और फिर वह फिल्म का हिस्सा बने। उन्हें इस बात की चिंता नहीं थी बजरंगी भाईजान में उनका किरदार छोटा लिखा गया है। उन्हें बस किरदार निभाना था।" कबीर बताते हैं कि इसके बाद ओमपुरी ने मुझे कहा कि अब अपनी अगली फिल्म लिख रहे हो तो उसमें मेरा बड़ा किरदार लिखना। मुझे काफी मजा आया है, तुम्हारे साथ।

यह भी पढ़ें:बिग बॉस वाली लोपा ने लगाई समंदर में आग, तस्वीरें देखिये

 

कबीर ने बताया कि हमने ट्यूबलाइट में साथ काम किया। उनके साथ की हमारी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी। एक-दो शॉट बचे हुए थे. जब हमें यह दुखद सूचना मिली। उनका जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए भारी क्षति है। कबीर ने बताया कि ओमपुरी के सेट पर रहने की वजह से हमने काफी कुछ सीखा. काफी सपोर्ट मिला।

यह भी पढ़ें:तो इस कारण अनिल कपूर अपने भतीजे अर्जुन को चाचू कहकर बुलाते हैं

बताते चलें कि ट्यूबलाईट में ओम पुरी का ऐसा किरदार है, जो सलमान के किरदार को उनके भाई की खोज करने की प्रेरणा देता है। कबीर का मानना है कि इस फिल्म में सलमान के अलावा बाकी किरदारों का चुनाव भी काफी कठिन था और जरुरी भी।