विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साऊथ की फिल्म में काजोल का ऐसा होगा रोल , जानकार हैरान होंगे आप !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 30 Dec 2016 11:51 AM (IST)Updated: Fri, 30 Dec 2016 01:13 PM (IST)

काजोल करीब 19 साल के बाद फिर से साउथ की फिल्म में वापसी कर रही हैं। साल 1997 में उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। काजोल इन दिनों चुन चुन कर फिल्में करती हैं और अब उन्हें एक्सपेरिटमेंट करने में भी कोई परहेज नहीं है। करीब 19 साल बाद अब जब वो तमिल फिल्म में वापसी करने जा रही हैं तो ठीक वैसा ही रोल निभाएंगी जैसा 19 साल पहले फिल्म 'गुप्त' में किया था।

जी हां , ये रोल मतलब विलेन। ख़बर है कि रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की फिल्म ' वीआईपी-2 ' में काजोल का रोल निगेटिव होगा। इस फिल्म में धनुष हीरो हैं। काफी समय से काजोल के रोल को छिपा कर रखा गया था लेकिन अब इसका खुलासा हो गया है। फिल्म ' वीआईपी -2 ' हीरो -विलेन वाली क्लासिक मसाला फिल्म ही होगी बस फर्क ये होगा कि फिल्म में खलनायक नहीं खलनायिका होगी। ये फिल्म तमिल और तेलुगु में बन रही है। हाल में काजोल की धनुष और सौंदर्या के साथ फोटो भी शेयर हुई हैं । बता दें कि काजोल करीब 19 साल के बाद फिर से साउथ की फिल्म में वापसी कर रही हैं। साल 1997 में उन्होंने तमिल की ' मिन्सारा कनवु ' में काम किया था जिसे बाद में हिंदी में डब किया गया और उसका नाम 'सपने' था। उसी साल काजोल की फिल्म गुप्त भी आई थी जिसमें विलेन का रोल कर लोगों को चौंका दिया था।

तस्वीरें देखिए : निया शर्मा है कि मानती ही नहीं !

काजोल धनुष के साथ ' वीआईपी -2 ' के अलावा ' शिप ऑफ थिसिस' बनाने वाले आनंद गांधी की फिल्म में भी काम कर रही हैं । बताया जा रहा है कि ये फिल्म गांधी के कई सारे लिखे और डायरेक्ट किये नाटकों में से एक की कहानी पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म को अजय देवगन प्रोड्यूस करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।