विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्मफेयर अवार्ड : जब करण जौहर पर ठहाके मारकर हंसी काजोल

By Edited By:
Updated: Sat, 25 Jan 2014 09:58 AM (IST)

करण जौहर जो अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण' में सभी सेलेब्रिटिज की बोलती बंद कर देते हैं, वहीं अगर वे बोलते-बोलते लड़खड़ा जाएं तो ये बात जरा हजम नहीं होती है, लेकिन हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ। जब वे 5

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर जो अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण' में सभी सेलेब्रिटिज की बोलती बंद कर देते हैं, वहीं अगर वे बोलते-बोलते लड़खड़ा जाएं तो ये बात जरा हजम नहीं होती है, लेकिन हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ। जब वे 59 वें फिल्मफेयर अवार्ड के दौरान अपनी स्पीच के बीच जरा सा लड़खड़ा गए और उनकी फेवरेट एक्ट्रेस काजोल उनपर हंस पड़ी।

पढ़ें : करण और एकता आए करीब

हुआ कुछ यूं जब उन्होंने अभिनेत्री तनुजा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड लेने के लिए स्टेज पर बुलाया तो उनकी जुबान लड़खड़ा गई। करण ने जब तनुजा की शान में ये लाइन कही, 'ये उन नायाब कलाकारों में से हैं' इस लाइन में 'नायाब' शब्द को जितनी बार भी बोला उतनी बार ही उनकी जुबान लड़खड़ाई। काजोल सामने ही बैठी थीं। ऐसे में वे अपने पर काबू नहीं कर पाईं और करण की हरकत पर जोर-जोर से ठहाके मारकर हंसने लगीं। करण ने इसपर काजोल से सीधे तौर पर कहा कि उनकी मां को अवार्ड मिल रहा है और वे हंस रही हैं, उन्होंने कहा कि काजोल उनके साथ ऐसा कैसे कर सकती हैं।

गौरतलब है कि 59वें फिल्मफेयर अवार्ड में सितारों ने अपने जलवे बिखेरे। अवार्डस और सितारों के परफॉरमेंस ने शमा बांध दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर