विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काजोल ने कहा, काम के लिए बच्चों से समझौता नहीं

By Edited By:
Updated: Mon, 24 Mar 2014 08:27 AM (IST)

अभिनेत्री काजोल ने कहा है कि वह काम के लिए अपने ब'चों को अकेला नहीं छोड़ सकती। काजोल ने वर्ष 1

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री काजोल ने कहा है कि वह काम के लिए अपने बच्चों को अकेला नहीं छोड़ सकती। काजोल ने वर्ष 1998 में अभिनेता अजय देवगन से शादी की थी। उनके दो बच्चे बेटा युग और बेटी न्यासा हैं।

पढ़ें : अजय की फिल्म से वापसी करेंगी काजोल

काजोल, 'फिल्मों में काम नहीं करने के पीछे सबसे बड़ा कारण मेरे बच्चे हैं। मेरे बच्चों को मेरा साथ चाहिए और यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें पूरा समय दूं। मैंने उन्हें इसलिए जन्म नहीं दिया है कि मैं अपने काम के लिए उन्हें अकेला छोड़ दूं। मैं उन्हें अपने सामने बड़ा होता देखना चाहती हूं।' उन्होंने कहा, हर बच्चे को अपनी मां का पूरा समय चाहिए। मेरे पति काम की वजह से व्यस्त रहते हैं। वह साल में चार फिल्में करते हैं।'

पढ़ें : तनीषा-अरमान से खफा हैं काजोल

उन्होंने कहा कि, 'मैं जानती हूं कि मेरे प्रशंसक बड़े पर्दे पर मेरा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन मुझे अभी मेरे बच्चों के साथ रहना होगा।' काजोल जल्द ही अजय देवगन के होम प्रोडक्शन की नई फिल्म में दिखाई देंगी।