विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काजोल ने बेटे युग के लिए 'दिलवाले' की शूटिंग से लिया ब्रेक

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 12 Sep 2015 01:52 PM (IST)

हैदराबाद में फिल्‍म 'दिलवाले' की शूटिंग कर रहीं काजोल दो दिनों का ब्रेक लिया है। काजोल शूटिंग छोड़कर इस वीकेंड के लिए मुंबई आग गई है। रोहित शेट्टी की इस फिल्‍म में लगभग पांच साल बाद काजोल और शाहरुख स्‍क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। हैदराबाद में फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग कर रहीं काजोल दो दिनों का ब्रेक लिया है। काजोल शूटिंग छोड़कर इस वीकेंड के लिए मुंबई आग गई है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में लगभग पांच साल बाद काजोल और शाहरुख स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

जैकी श्रॉफ ने सूरज पंचोली को बताई ये दिलचस्प बात

दरअसल, रविवार यानी 13 सितंबर को अजय देवगन और काजोल के बेटे युग का जन्मदिन है। काजोल इस मौके पर चूकना नहीं चाहती थीं। वह चाहती थीं कि पूरा परिवार मिलकर युग का जन्मदिन मनाए। इसलिए उन्होंने शुक्रवार को हैदराबाद से फ्लाइट पकड़ी और सीधे मुंबई अपने घर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि सोमवार को काजोल फिल्म 'दिलवाले' की यूनिट से जुड़ जाएंगी।

क्या आपने देखा प्रियंका चोपड़ा का 'डिस्को क्वीन' अवतार?

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस 'दिलवाले' में शाहरुख-काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सैनन महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक दे रहे हैं प्रीतम चक्रबर्ती।

क्या स्वरा भास्कर नहीं करना चाहतीं सलमान खान से रोमांस?