विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्‍यूयॉर्क में बीमार बहन से क्‍यों नहीं मिल पाईं काजोल?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 04 Oct 2015 11:05 AM (IST)

बॉलीवुड सेलेब्‍स फिल्‍मों की शूटिंग के साथ ही सोशल इवेंट्स में इतने व्‍यस्‍त होते हैं कि कभी-कभार उनके लिए अपनों के लिए फुर्सत निकालना मुश्किल हो जाता है। अब काजोल को ही ले लीजिए। वो हाल ही में एक यूएन इवेंट के लिए न्‍यूयॉर्क में थीं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स फिल्मों की शूटिंग के साथ ही सोशल इवेंट्स में इतने व्यस्त होते हैं कि कभी-कभार उनके लिए अपनों के लिए फुर्सत निकालना मुश्किल हो जाता है। अब काजोल को ही ले लीजिए। वो हाल ही में एक यूएन इवेंट के लिए न्यूयॉर्क में थीं।

सोनाक्षी ने अब ले लिया है एक्शन अवतार

उन्हें हाथ स्वच्छ रखने के महत्व पर चर्चा के लिए पॉलिसी मेकर्स से अपील करनी थी। इत्तेफाक से उनकी छोटी बहन तनीषा भी न्यूयॉर्क में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मौजूद थीं। मगर काजोल के पास बिल्कुल भी समय नहीं था और इसलिए वो एक ही जगह पर होने के बावजूद तनीषा से नहीं मिल सकीं।

फैंस की दीवानगी जब सितारों के लिए बन जाए सिरदर्द

यहां तक कि शूटिंग के दौरान तनीषा को बहुत तेज बुखार हो गया और उन्हें तुरंत डॉक्टर की जरूरत पड़ गई। मगर काजोल फिर भी उन्हें देखने को नहीं जा सकीं। वो करती भी क्यों, उनका शेड्यूल इतना टाइट था कि उन्हें अपने काम से किसी और के लिए फुर्सत निकाल ही नहीं पाईं।