विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तलाक की राह पर अनुराग कश्यप और कल्कि

By Sachin kEdited By:
Updated: Tue, 31 Mar 2015 08:18 PM (IST)

अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने अपने फिल्म निर्माता पति अनुराग कश्यप से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की है। दोनों 2013 से ही अलग रह रहे हैं। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही तलाक की मंजूरी मिल जाएगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने अपने फिल्म निर्माता पति अनुराग कश्यप से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की है। दोनों 2013 से ही अलग रह रहे हैं। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही तलाक की मंजूरी मिल जाएगी।

कल्कि ने 2009 में अनुराग की सफल फिल्म 'डेव डी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। दोनों ने 2011 में शादी की थी। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में कल्कि ने कहा था कि वह पिछले साल तक अपने संबंधों के बारे में थोड़ी गुमराह हुई थीं, लेकिन अब उनके बीच बहुत कुछ बिल्कुल स्पष्ट हो चुका हैं।

उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की थी कि उन्होंने तलाक लेने का अंतिम फैसला ले लिया है। कल्कि ने यह भी कहा था कि अगर उन्हें मौका दिया जाता है तो वह अनुराग के साथ एक और फिल्म करेंगी। यह अनुराग की दूसरी और कल्कि की पहली शादी थी। पहले विवाह से अनुराग की एक बेटी है।

पढ़ेंः तो कल्कि को इसलिए हो रही है परेशानी