विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका के सपोर्ट में आईं कल्कि, कहा-जो किया, अच्‍छा किया

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 12 Apr 2015 02:50 PM (IST)

महिला सशक्तिकरण पर दीपिका पादुकोण के 'माई च्‍वॉयस' वीडियो को लेकर उनकी खूब खिंचाई हो चुकी है। सोनाक्षी सिन्‍हा से लेकर सोनम कपूर तक बॉलीवुड की कई हीरोइनें भी उन पर निशाना साध चुकी हैं। मगर एक ऐसी हीरोइन भी सामने आई है, जिसने दीपिका पादुकोण का खुलकर सपोर्ट किया

News Article Hero Image

नई दिल्ली। महिला सशक्तिकरण पर दीपिका पादुकोण के 'माई च्वॉयस' वीडियो को लेकर उनकी खूब खिंचाई हो चुकी है। सोनाक्षी सिन्हा से लेकर सोनम कपूर तक बॉलीवुड की कई हीरोइनें भी उन पर निशाना साध चुकी हैं। मगर एक ऐसी हीरोइन भी सामने आई है, जिसने दीपिका पादुकोण का खुलकर सपोर्ट किया है। बात कर रहे हैं कल्कि कोचलिन की, जो फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में उनके साथ काम कर चुकी हैं।

रणबीर की फैमिली को खुश करने डिनर पर पहुंचीं कट्रीना

कल्कि को दीपिका का यह विवादित वीडियो पसंद आया है। उनके मुताबिक, यह वीडियो दर्शाता है कि महिलाएं अपनी जिंदग्री खुद नियंत्रित कर सकती हैं। उन्होंने कहा, 'दीपिका ने जो भी किया है, बहुत अच्छा किया है। अगर कोई पुरुष रात में घर से बाहर जाता है तो कोई नहीं पूछने जाता है कि वो कहां है। अगर कोई महिला ऐसा करती है तो आप पूछने लगते हो कि कहां जा रही है।'

सनी लियोन की 'लीला' ने जय भानुशाली को किया खुश

कल्कि ने आगे यह भी कहा, 'मैं यह नहीं कह रही हूं कि लोगों को सशक्त बनाने का सिर्फ यही एक तरीका है, मगर यह ये दिखाने की एक पहल है कि महिलाएं शीर्ष पर पहुंच सकती हैं, अपनी जिंदगी खुद नियंत्रित कर सकती है और उनकी अपनी मर्जी भी हो सकती है!'