विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पद्मावती' विवाद में कूदे कमल हासन, कहा- 'मैं दीपिका का सिर चाहता हूं लेकिन...'

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 21 Nov 2017 11:33 AM (IST)Updated: Thu, 23 Nov 2017 06:58 AM (IST)

कमल ने आगे लिखा है कि कई कम्यूनिटीज़ हैं, जो मेरी फिल्मों का विरोध करते हैं, विरोध जताते हैं, लेकिन ...और पढ़ें

'पद्मावती' विवाद में कूदे कमल हासन, कहा- 'मैं दीपिका का सिर चाहता हूं लेकिन...'
'पद्मावती' विवाद में कूदे कमल हासन, कहा- 'मैं दीपिका का सिर चाहता हूं लेकिन...'

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर लगातार विवाद हो रहे हैं। जहां हिंदी सिनेमा में अब भी फिल्मी हस्तियां इस मुद्दे पर संभलकर बातें कर रही हैं या मौन हैं, वहीं दूसरी तरफ हमेशा अपने विचारों को खुले तौर पर रखने वाले अभिनेता कमल हासन ने ट्विटर के माध्यम से दीपिका पादुकोण के सम्मान की बात की है।

कमल हासन ने लिखा है कि मैं दीपिका का सिर चाहता हूं... सलामत। उनके शरीर से ज़्यादा इसका मैं सम्मान करता हूं। उनकी आज़ादी का उससे भी अधिक सम्मान करता हूं। उससे वो मत छीनिए। यहां कमल ने यह कहने की कोशिश की है कि दीपिका के सम्मान की रक्षा करना ज़रूरी है। इस तरह एक महिला व एक्टर के सम्मान का हनन किया गया है। कमल ने आगे लिखा है कि कई कम्यूनिटीज़ हैं, जो मेरी फिल्मों का विरोध करते हैं, विरोध जताते हैं, लेकिन यह हद हो गयी है। हमने हद पार कर दी है और अब हमें जागने की ज़रूरत है।

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने ठुकराया जीईस का न्यौता, पद्मावती विवाद वजह

कमल ने समझदार लोगों का आह्वान करते हुए लिखा है कि सेरेब्रल इंडिया जागो... सोचने का समय है। हम काफ़ी कह चुके हैं। मेरे भारत अब सुनो। हासन ने यह ट्वीट हरियाणा के बीजेपी चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर सूरज पाल अमू के रविवार को दिये गये बयान पर किया है, जिसमें सूरज ने कहा कि दीपिका और भंसाली का सिर काटकर लाने वाले को वह 10 करोड़ का ईनाम देंगे। कुछ दिन पहले मेरठ के क्षत्रिय सगंठन के एक पदाधिकारी ने दीपिका की नाक काटने वाले को पांच करोड़ का ईनाम देने का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें: राजपूतों का विरोध या सेंसर बोर्ड का दवाब, क्यों टली पद्मावती की रिलीज़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।