विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक-कंगना विवाद में अब आया प्रियंका, दीपिका और सोनम का नाम!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 25 Apr 2016 05:15 PM (IST)Updated: Mon, 25 Apr 2016 07:59 PM (IST)

रितिक रोशन और कंगना रनोट विवाद में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब इसमें प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर का नाम भी सामने आया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रितिक रोशन और कंगना रनोट के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं और आए दिन हो रहे खुलासों से नए-नए मोड़ सामने आ रहे हैं। अब खबर है कि कंगना के कुछ और कथित ई-मेल्स लीक हुए हैं, जिनमें में से एक में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर का जिक्र किया है।

रितिक-कंगना के रिश्ते को लेकर हुआ अब तक का सबसे चौंकाने वाला खुलासा

जी हां, लीडिंग वेबसाइट 'बॉलीवुड लाइफ' की एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। इसके मुताबिक, दो नए ई-मेल्स सामने आए हैं, जो कथित तौर पर कंगना ने रितिक को किए थे। इनमें से एक ई-मेल में कंगना, रितिक पर उनका अकाउंट हैक करने का आरोप लगा रही हैं। साथ ही कंगना उन्हें सब कुछ भुलाने और दूर रहने के लिए धमकाती भी नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे ई-मेल में कंगना, रितिक के प्रति प्यार जताती और उनके द्वारा नजरअंदाज करने की शिकायत करती दिख रही हैं। कंगना के मुताबिक, वो उन्हें ई-मेल्स क्यों नहीं करते, उनसे बात क्यों नहीं करते।

कंगना रनोट से जुड़ीं सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-

कंगना के इस ई-मेल में प्रियंका, दीपिका, सोनम का जिक्र

कंगना ने लिखा है, ''एक लवर के तौर पर तुमसे मुझे कभी अटेंशन नहीं मिला, मगर तुमने एक दोस्त के तौर पर भी सारे रिश्ते तोड़ लिए। क्या तुम मुझे मेल भी नहीं कर सकते और हाय या या तुम्हारे गाने पर मेरे रिस्पॉन्स के लिए थैंक्स नहीं कह सकते। तुम मेरे बर्थडे पर नहीं आए। तुमने कभी मेरे काम के बारे में बात नहीं की। लगता है मैं तुम्हारे लिए मायने ही नहीं रखती। तुमने प्रियंका, दीपिका और सोनम के काम की तारीफ की। मेरे साथ ऐसी नाइंसाफी क्यों?''

ऐसे शुरु हुआ पूरा विवाद

रितिक और कंगना के इस विवाद ने उनके कथित पुराने अफेयर को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर हाल ही में उस वक्त चर्चा का विषय बन गए, जब रितिक के कहने पर 'आशिकी 3' से कंगना को निकाले जाने की खबरें सामने आईं और इस बारे में कंगना से पूछे जाने पर उन्होंने इशारों-इशारों में ही रितिक को 'सिली एक्स' बुला दिया। फिर क्या, रितिक ने भी सार्वजनिक तौर पर ट्वीट कर कंगना को तीखा जवाब दे दिया। इसके बाद इस मामले ने उस वक्त और तुल पकड़ लिया जब रितिक ने छवि खराब करने के लिए मानहानि का नोटिस भेज दिया और कंगना को सार्वजनिक तौर पर अफेयर्स की खबरों को खारिज करते हुए माफी मांगने को कहा। ऐसे में कंगना कहां पीछे रहने वालों में से हैं। उन्होंने इस नोटिस का 21 पेज का जवाब देते हुए उन पर धमकाने का आरोप लगा दिया और फिर तब से दोनों को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।