विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना रनोट 'कट्टी बट्टी' के लिए बन गईं कैमरामैन!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 11 Jun 2015 11:12 AM (IST)

कंगना रनोट का अलग कदम क्‍या फिल्‍म डायरेक्‍शन होगा? लगता तो कुछ ऐसा ही है, क्‍योंकि हाल ही में वो अपनी आने वाली फिल्‍म 'कट्टी बट्टी' के सेट पर कैमरे के आगे नहीं पीछे नजर आईं। कंगना ने इस फिल्‍म के पहले सात मिनट का शूट खुद किया है। 'कट्टी

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनोट का अगला कदम क्या फिल्म डायरेक्शन होगा? लगता तो कुछ ऐसा ही है, क्योंकि हाल ही में वो अपनी आने वाली फिल्म 'कट्टी बट्टी' के सेट पर कैमरे के आगे नहीं पीछे नजर आईं। कंगना ने इस फिल्म के पहले सात मिनट का शूट खुद किया है। 'कट्टी बट्टी' को निखिल अडवाणी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें कंगना के अपोजिट इमरान खान नजर आएंगे।

'फुकरे' की हीरोइन ने अश्लील कमेंट करने वाले के उड़ाए होश

कंगना ने सिनेमेटोग्राफर तुषार का अशीर्वाद लेकर और उन्हें 1 रुपया देकर उनका कैमरा अपने हाथों में लिया। यह एक बार में शूट किया गया सीन है। कंगना ने बताया, 'यह सात मिनट का अनकट सीन है। इस सीन की शूटिंग मैंने कैमरो को हाथों में लेकर की, जो स्क्रिप्ट की डिमांड थी। यह मेरे लिए काफी मुश्किल काम था। लेकिन डायरेक्टर जब अपने आर्टिस्ट पर विश्वास जताता है, तो आर्टिस्ट कुछ भी कर सकता है। निखिल ऐसे ही डायरेक्टर्स में से एक हैं।'

इसलिए एक दिन पहले 'एबीसीडी 2' रिलीज करना चाहते हैं रेमो

निखिल भी कंगना की क्षमता देखकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, 'फिल्म में मेरा पसंदीदा सीन वो है जिसमें कंगना का किरदार हाथ में आईपैड पकड़कर हीरो इमरान की शूटिंग करता है। मैं चाहता था कि यह सीन वास्तविक लगे, इसलिए तुषार ने मुझे सुझाव दिया कि इस सीन को कंगना से ही शूट करवाते हैं।'