विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना रनौत के घर रात को 3 बजे पहुंचीं रेखा

By rohit guptaEdited By:
Updated: Mon, 02 Feb 2015 03:18 PM (IST)

कंगना रनौत को विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। हालांकि वो अवॉर्ड में नहीं जा सकी थी। कंगना ने बताया कि सदाबहार एक्ट्रेस रेखा रात को 3 बजे उनके घर पर अवॉर्ड लेकर पहुंची। उनके एक हाथ में अवॉर्ड

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनौत को विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। हालांकि वो अवॉर्ड में नहीं जा सकी थी। कंगना ने बताया कि सदाबहार एक्ट्रेस रेखा रात को 3 बजे उनके घर पर अवॉर्ड लेकर पहुंची। उनके एक हाथ में अवॉर्ड और दूसरे हाथ में फूल थे।

ऐसे रहे सलमान, दीपिका, रणबीर के फनी मोमेंट्स

कंगना ने कहा, 'रात को 3 बजे रेखा जी मेरे घर अवॉर्ड और फूल लेकर पहुंची। क्या ये अद्भुत नहीं है? मैंने सोचा कि ये क्या है? ये अवॉर्ड, सराहना हिट और फ्लॉप से बिल्कुल परे है। काश मेरा परिवार यहां होता तो मैं उनके साथ ये रोमांचक पल बांट सकती। रेखा जी की शालीनता सबसे परे है। उस वक्त मैं अपने दोस्तों के साथ थी और उन्हें देखकर हैरान रह गई। मैं बेहद प्रभावित हुई कि मेरे वहां न होने के बावजूद मुझे वो अवॉर्ड दिया गया।'

शाहिद व कंगना को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री का अवॉर्ड