विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका की 'चॉइस' को अब कंगना ने लिया आड़े हाथ!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 04 Apr 2015 03:59 PM (IST)

दीपिका पादुकोण की वीडियो 'माई चॉइस' को भले ही काफी लोग पसंद कर रहे हों लेकिन एक तबका ऐसा भी है, जो इस वीडियो की आलोचना कर रहा है। बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत ने कहा कि दीपिका की इस वीडियो में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया है जिसको

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण की वीडियो 'माई चॉइस' को भले ही काफी लोग पसंद कर रहे हों लेकिन एक तबका ऐसा भी है, जो इस वीडियो की आलोचना कर रहा है।

दीपिका के 'च्वॉयस' पर 'मर्दों की मर्जी' भी आई सामने

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत ने कहा कि दीपिका की इस वीडियो में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया है जिसको सराहा जाना चाहिए लेकिन साथ ही उन्हें लगता है कि सेक्सिस्ट (लैंगिकवादी) बनने से ही सशक्तिकरण नहीं होता।

कंगना ने कहा, 'महिला सशक्तिकरण का ये मतलब नहीं कि आप मर्दों में हीन भावना पैदा करें। फिर आदमियों के सशक्तिकरण में 20 साल लग जाएंगे। इसका मतलब एक आत्मा, एक इंसान के तौर पर खुद को विकसित करना होता है। इसका मतलब ये नहीं कि आप सेक्सिस्ट बन जाएं।'

अब विराट-रैना ने महिलाओं के लिए उठाई आवाज, सामने आया वीडियो

आपको बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस वीडियो को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि महिला सशक्तिकरण का मतलब शादी से बाहर यौन संबंध बनाना नहीं होता।

इस वीडियो में दीपिका शादी से पहले, शादी के बाद किसी और के साथ यौन संबंध बनाने या किसी के भी साथ यौन संबंध न बनाने की आजादी की वकालत करती दिख रही हैं। होमी अदजानिया ने इस वीडियो का निर्देशन किया है जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि महिलाओं को उनके कपड़ों, पेशे और जिंदगी जीने के तरीके से जज न किया जाए।

दीपिका के वीडियो पर अब ये भाजपा नेता भी भड़के