विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो यहां भी पहुंच गई कंगना, बनाए दोस्त

By Edited By:
Published: Wed, 22 Jan 2014 09:45 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2014 09:55 AM (IST)

अभिनेत्री कंगना रनौत बेखौफ जीती हैं इस बात में कोई दोहरा नहीं है। अब उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बारे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत बेखौफ जीती हैं इस बात में कोई दोहरा नहीं है। अब उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में हर कोई सोच भी नहीं सकता है। जी हां विकास बहल की आने वाली फिल्म 'क्वीन' के लिए वे एम्सटर्डम के रेड लाइट एरिया पहुंच गई और वहां के लोगों से दोस्ती भी कर ली।

पढ़ें : कंगना यानी जंगली फूल

खबर है कि इस फिल्म के गाने 'गुजरिया' की शूटिंग के लिए उन्हें वहां जाना पड़ा। यही नहीं वे वक्त निकालकर वहां के लोगों से मिलीं और उनसे बातचीत की। जब तक शूटिंग पूरी होती तब तक उन्होंने कई दोस्त बना लिए थे। कंगना ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

कंगना ने कहा, 'मैंने एम्सटर्डम के रेड लाइट एरिया के बारे में बहुत कुछ सुना था। उस जगह को वास्तव में देखना और वहां के लोगों से मिलना का अनुभव बिल्कुल अलग है।' उन्हें वहां कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने आराम से अपनी पूरी शूटिंग खत्म कर ली। जबकि वहां पुरुषों की संख्या ज्यादा है।

इससे पहले भी कंगना ने 'रज्जो' फिल्म की शूटिंग के दौरान भी सेंट्रल मुंबई के रेड लाइट एरिया के लोगों से बातचीत की थी। (नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।