विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाप रे:बाहुबली से भी लड़ झगड़ चुकी हैं कंगना रनौत

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 10 May 2017 07:20 PM (GMT+05:30)

अब झगड़े के बाद से कंगना और प्रभास के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है तो ऐसे में ये कहना ...और पढ़ें

बाप रे:बाहुबली से भी लड़ झगड़ चुकी हैं कंगना रनौत
बाप रे:बाहुबली से भी लड़ झगड़ चुकी हैं कंगना रनौत

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कंगना रनौत बॉलीवुड की बोल्ड और बिंदास अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो सिर्फ मीठी-मीठी बातें करने में यकीन नहीं करती हैं। वह किसी के बारे में भी अपनी बात बेबाकी से रखती हैं, फिर चाहे इससे उनकी छवि गलत ही क्यों न बनें। एक बार तो वो बाहुबली प्रभास से भी झगड़ा कर चुकी हैं।

हाल ही में कंगना ने बातचीत के दौरान स्वीकारा है कि उनकी कभी प्रभास से एक बड़ी लड़ाई हुई थी और उस वक्त से दोनों ने एक दूसरे से बातचीत करनी बंद कर दी थी लेकिन जब उन्होंने हाल ही में बाहुबली 2 देखी तो वह प्रभास के काम को देखती ही रह गईं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने फिल्म देखने के बाद प्रभास को फोन किया था या नहीं। कंगना ने कहा कि निरंजन नामक एक फिल्म में कंगना और प्रभास ने साथ काम किया था। यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी और फिल्म के निर्देशन पुरी जगनाथ थे।

यह भी पढ़ें:चीनियों ने दंगल पर मंगल को वार दिए इतने कि पार हो गए 100 करोड़ 

अब झगड़े के बाद से कंगना और प्रभास के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है तो ऐसे में ये कहना कि दोनों किसी फिल्म में फिलहाल साथ काम करेंगे, थोड़ा मुश्किल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।