विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान से होने लगी है कंगना की तुलना!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 16 Apr 2015 08:28 AM (IST)

हाल ही में 'क्वीन' एक्ट्रेस कंगना रनौत को नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसके बाद से वे न सिर्फ और भी ज्यादा एक्टिव हैं बल्कि अपने फिल्ममेकर्स को क्रिएटिव इनपुट भी दे रही हैं। एक सूत्र ने कहा, 'अवॉर्ड जीतने के बाद जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आता है। मगर यहां

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में 'क्वीन' एक्ट्रेस कंगना रनौत को नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसके बाद से वे न सिर्फ और भी ज्यादा एक्टिव हैं बल्कि अपने फिल्ममेकर्स को क्रिएटिव इनपुट भी दे रही हैं।

सनी लियोन ने दारू पीके किया डांस, मचा बवाल!

एक सूत्र ने कहा, 'अवॉर्ड जीतने के बाद जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आता है। मगर यहां उनकी प्रोफेशनल लाइफ में तो बदलाव देखने को मिल रहा है। कंगना न सिर्फ फिल्ममेकर्स को क्रिएटिव इनपुट दे रही हैं बल्कि प्रोडक्शन वर्क में भी शामिल हो रही हैं।'

सूत्र ने कहा, 'कंगना हाल ही में निखिल आडवाणी की फिल्म 'कट्टी बट्टी' के लिए शूटिंग कर रही थी। तभी उन्हें एक सीन में लगा कि वो ठीक नहीं हो रहा है। इसके बाद कंगना फिल्म के डायरेक्टर के साथ बैठीं। उन्होंने उस सीन को लेकर खुदके आइडियाज डायरेक्टर के साथ शेयर किए। इसके साथ ही परफेक्ट आउटपुट के लिए कंगना प्रोडक्शन वर्क में भी शामिल हो रही हैं।'

पुलिस के पास पहुंची एक्ट्रेस, कहा-मेरे पति को रोको!

खबरी ने बताया कि अब तो लोग कंगना की तुलना मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से करने लगे हैं। 'कंगना अब जो भी प्रोजेक्ट ले रही हैं, उनमें वो और भी बेहतर करने को लेकर अपना पूरा ध्यान लगा रही हैं।'

कंगना ने हाल ही में आनंद एल राय की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' पूरी की है। इसके बाद उन्होंने 'कट्टी बट्टी' पर काम करना शुरू किया है। इसके बाद वो हंसल मेहता की फिल्म में काम करना शुरू करेंगी जो कि एक बॉयोपिक है।

कंगना से इस विषय पर बात नहीं हो सकी।

सनी ने पॉर्न फिल्मों की तरह 'एक पहेली लीला' में भी...