विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान के साथ काम करने को बेताब नहीं है कंगना रनौत

By Edited By:
Updated: Tue, 08 Apr 2014 08:22 AM (IST)

अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म 'क्वीन' में अपने अभिनय से सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां अभिनेत्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म 'क्वीन' में अपने अभिनय से सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां अभिनेत्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बिग बी के बाद अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कंगना के नाम पर कसीदे पढ़ने से पीछे नहीं हटे। यही नहीं, उन्होंने बड़े पर्दे पर कंगना के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर कर डाली।

लेकिन लगता है कंगना आमिर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर आने को बहुत ज्यादा बेताब नहीं हैं। कंगना ने बताया कि, इस बारे में आमिर से बातचीत हुई है, लेकिन अभी तक कुछ फाइनल नहीं हुआ है। हम भविष्य में एक दूसरे के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि एक अदाकारा होने के नाते यह हमारी प्राथमिकता है। हमारा मकसद ऐसा काम करना है जो हमें आकर्षित करे।

पढ़े : जब कंगना हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार

पढ़ें : मुझे क्वीन का खिताब नहीं चाहिए