विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनाली में भी होगा कंगना का आशियाना

By Sachin kEdited By:
Updated: Sat, 25 Jul 2015 06:03 AM (IST)

बॉलीवुड में तहलका मचाकर हिमाचल का नाम रोशन करने वाली मंडी की कंगना रणौत अब मनाली में भी आशियाना बनाने जा रही हैं। कंगना ने इसके लिए सिमसा में दो बीघा जमीन खरीद ली है। कंगना रणौत ने गुरुवार को अपने पिता अमरदीप रणौत, माता आशा रणौत व भाई अक्षत

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, मनाली। बॉलीवुड में तहलका मचाकर हिमाचल का नाम रोशन करने वाली मंडी की कंगना रणौत अब मनाली में भी आशियाना बनाने जा रही हैं। कंगना ने इसके लिए सिमसा में दो बीघा जमीन खरीद ली है। कंगना रणौत ने गुरुवार को अपने पिता अमरदीप रणौत, माता आशा रणौत व भाई अक्षत के साथ जमीन की रजिस्ट्री की सारी औपचारिकताएं पूरी कीं।

कंगना के मनाली तहसील कार्यालय पहुंचने से लोगों में उनसे मिलने की होड़ सी मच गई। वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पहले लोगों ने उन्हें पहचाना ही नहीं। मगर जब आभास हुआ तो लोग उनसे मिलने आने लगे लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को नजदीक नहीं जाने दिया। कंगना रणौत की ओर से मनाली में घर बनाने की खबर से मनाली के लोग खुश हैं।
संबंधित अन्य सामग्री पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें