विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्ज में डूबे किम करदाशियां के पति, जकरबर्ग से मांगी इतने करोड़ की मदद

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 16 Feb 2016 12:24 PM (IST)

हॉलीवुड रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां के रैपर पति कान्ये वेस्ट ने ट्विटर पर खुलासा किया है कि उन पर पांच करोड़ 30 लाख डॉलर का कर्ज है।

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां के रैपर पति कान्ये वेस्ट ने ट्विटर पर खुलासा किया है कि उन पर पांच करोड़ 30 लाख डॉलर का कर्ज है। उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सोशल मीडिया पर माना कि उन पर भारी कर्ज है।

करीना नहीं सिखा पाईं सैफ को जो काम, वो सिखा देगी ये फिल्म

एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार, 38 साल वर्षीय कान्ये ने 'सैटरडे नाइट लाइव' में शामिल होने से पहले ट्विटर पर अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में यह जानकारी देते हुए लिखा, 'मुझ पर अभी भी 5 करोड़ 30 लाख डॉलर का कर्ज है। कृपया प्रार्थना करें कि मैं इससे छुटकारा पा लूं। यह मैं सच्चे दिल से कह रहा हूं।' कान्ये ने फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग से एक बिलियन डॉलर (लगभग 65 करोड़ रुपये) की मदद भी मांगी है, ताकि उन्हें अपने कर्ज से छुटकारा पाने में मदद मिल सके।

'किक' को-स्टार सलमान के साथ फिर दिखेंगी जैकलीन फर्नांडिस

उन्होंने कई ट्वीट किए और जकरबर्ग के लिए लिखा, 'मार्क जकरबर्ग आप कान्ये वेस्ट के आईडियाज में 1 बिलियन डॉॅलर इनवेस्ट कीजिए। मार्क में जानता हूं कि आपका जन्मदिन है, लेकिन मुझसे जरूर बात कीजिए। दुनिया प्लीज ट्वीट कीजिए, फेसटाइम पर जाइए, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर...जो करना है कीजिए, लेकिन मेरी बात पहुंचाइए। मार्क मैं सार्वजनिक तौर पर आपसे मदद मांग रहा हूं। हे लेरी पेज मैं तुम्हारी मदद भी चाहता हूं।'