विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाहवाही लूटने चले थे कपिल शर्मा, पड़ गई गालियां

By Edited By:
Published: Wed, 30 Apr 2014 10:25 AM (IST)Updated: Wed, 30 Apr 2014 10:55 AM (IST)

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करना कपिल शर्मा को भारी पड़ गया। वाहवाही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करना कपिल शर्मा को भारी पड़ गया। वाहवाही लूटने के चक्कर में कॉमेडी नाइट्स फेम कपिल शर्मा को अपने फैंस की गालियां सुनने को मिलीं। हालत यह हो गई कि कपिल को यह ट्वीट भी अपने ट्विटर अकाउंट से डिलीट करना पड़ा। कपिल फैंस से मिली अभद्र टिप्पणियों से खफा हैं।

'राहुल गांधी कपिल से अच्छी कॉमेडी कर सकते हैं,' मोदी के इस ट्वीट को कपिल ने रीट्वीट किया था। कपिल ने ट्वीट किया, 'मैं मोदी जी की टिप्पणी को अपनी तारीफ की तरह लेता हूं, मैं बहुत खुश हूं कि इतने बड़े नेता मेरा शो देखते हैं। मेरी लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो रही है। मैं खुश हूं उन्होंने मुझे लेकर ट्वीट किया।' कपिल के इतना कहते ही फैंस ने कपिल पर राजनीति से जुड़ने का आरोप लगा डाला। यही नहीं कपिल को लेकर कई तरह की अभद्र टिप्पणियां भी शुरू हो गई।

कपिल ने मोदी द्वारा किए गए ट्वीट को शेयर किया था, ताकि इससे उनकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनका दांव उलटा पड़ गया। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया कर लिखा, 'प्लीज दोस्तों ऐसे गंदे ट्वीट न करें। मैंने तो बस मोदी जी का ट्वीट शेयर किया था, आप लोग धर्म के नाम पर इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। इंानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मुझे बहुत दुख हो रहा है, मैं अपना ट्वीट और वह फोटो डिलीट करता हूं।'

पढ़ें : ये जुड़ेंगे कपिल के कॉमेडी नाइट्स से

पढ़ें : आलिया-अर्जुन ने कॉमेडी नाइट्स की बेशर्मी की हद पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।