विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा का टीवी की इस खूबसूरत हसीना के साथ चल रहा है अफेयर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 22 Aug 2016 01:52 PM (IST)

कपिल शर्मा एक बार फिर खबरों में हैं, मगर इस बार अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर। दोनों के डेटिंग की जोरदार चर्चा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दूसरों की लव लाइफ को लेकर मजेदार किस्से सुनाने वाले कपिल शर्मा इस बार खुद की लव स्टोरी को लेकर चर्चा में हैं और जिससे डेटिंग की खबरें हैं, वो भी टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। बात कर रहे हैं प्रीति सिमोन की, जो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की क्रिएटिव डायरेक्टर रह चुकी हैं। अगर सूत्रों की मानें तो कपिल की सफलता के पीछे प्रीति सिमोन का ही हाथ है।

बताइए सैफ अली खान किसके साथ खेल रहे हैं टेनिस

टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में उनका बड़ा ही नाम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल और प्रीति एक दूसरे के बेहद करीब आ चुके हैं। वैसे 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से पहले से ही दोनों एक दूसरे को जानते थे, क्योंकि उन्होंने सोनी टीवी के शो 'कॉमेडी सर्कस' में भी साथ काम किया था।

जैकी श्रॉफ की बेटी को लगी ये कैसी लत, तस्वीर हुई वायरल

'कॉमेडी सर्कस' में काम करने के दौरान ही कपिल और प्रीति अच्छे दोस्त बन गए और फिर जब दोनों को 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में साथ काम करने का मौका मिला तो उनका रिलेशनशिप दोस्ती से भी एक लेवल आगे बढ़ गया। हालांकि कपिल और प्रीति दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोला है। जब कपिल से इस बारे पूछा गया तो उन्होंने टाल दिया।

'तुम बिन' की खूबसूरत हीरोइन सालाें बाद अब दिखने लगी हैं ऐसी