विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कॉफ़ी विद डी' के प्रमोशन को लेकर सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा में ठनी!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Tue, 03 Jan 2017 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jan 2017 05:33 PM (IST)

द कपिल शर्मा शो का वो एक इंटीग्रल पार्ट हैं और शो के लोकप्रिय होने में सुनील का बहुत बड़ा योगदान है।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। 'द कपिल शर्मा' शो के शो से एक ऐसी ख़बर आई है, जिसे सुनकर आपको बहुत तेज़ झटका लगने वाला है। कपिल के शो में बॉलीवुड के तमाम कलाकार अपनी फ़िल्मों को प्रमोट करने आते हैं, लेकिन शो के बेहद लोकप्रिय डॉ. गुलाटी यानि सुनील ग्रोवर अपने ही शो में अपनी फ़िल्म प्रमोट नहीं कर पाएंगे, क्योंकि कपिल ऐसा नहीं चाहते।

सुनील ग्रोवर की फ़िल्म कॉफी विद डी इसी हफ़्ते रिलीज़ हो रही है और सुनील चाहते थे कि अपने शो में वो इसे प्रमोट करें। आख़िर जिस शो में बॉलीवुड के तमाम कलाकार और फ़नकार अपनी फ़िल्मों और टेलेंट को प्रमोट करने आते हैं, तो सुनील का हक़ तो बनता ही है। द कपिल शर्मा शो का वो एक इंटीग्रल पार्ट हैं और शो के लोकप्रिय होने में सुनील का बहुत बड़ा योगदान है। पहले गुत्थी बनकर और बाद में डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी बनकर सुनील ने शो को आगे बढ़ाने में काफी मदद की है। फिर भी कपिल सुनील को अपने ही शो में फ़िल्म प्रमोट नहीं करने दे रहे। हैरानी तो होगी ही। हालांकि कपिल ऐसा क्यों कर रहे हैं, इसकी वजह किसी को नहीं मालूम।

इसे भी पढ़ें- बाहुबली के फैंस के लिए इससे बुरी ख़बर और कोई नहीं हो सकती

इस बारे में कॉफी विद डी के निर्देशक विशाल सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा कि यह सच है, सुनील और कपिल में इस बात को लेकर इश्यू हुए हैं, क्योंकि सुनील कपिल से फ़िल्म के प्रमोशन के लिए आधे घंटे का वक़्त मांग रहे थे, लेकिन कपिल उन्हें सिर्फ पांच मिनट देने को तैयार थे। सुनील इस बात के लिए तैयार नहीं हुए।

यह पहली बार नहीं है जब कपिल ने सुनील की फ़िल्म के साथ ऐसा किया हो। इससे पहले भी सुनील की एक फ़िल्म अप्रैल में आयी थी। उस पंजाबी फ़िल्म के लिए भी कपिल ने सिर्फ़ पांच मिनट का ही वक्त दिया था। बताया जाता है कि इस बात से सुनील काफी दुखी हैं। हालांकि सुनील पिछले एपिसोड तक कपिल के शो में नज़र आये हैं। कपिल के इस व्यवहार के बाद सुनील क्या स्टेप लेते हैं, यह जानने के लिए हमने सुनील से भी बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय ने जब अभिषेक के बिना अवॉर्ड लेने से कर दिया इंकार

कॉफी विद डी के निर्देशक विशाल ने यह भी बताया है कि उन्हें थ्रेटनिंग कॉल्स भी मिल रहे हैं। इस वजह से उनकी टीम इस पर वर्कआउट कर रही है कि फ़िल्म अपने निर्धारित समय पर रिलीज़ हो पाती है या नहीं। चार जनवरी को वह यह सारे निर्णय ले लेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।