विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब शाहरुख और सलमान को टक्कर देंगे कपिल शर्मा!

By Edited By:
Updated: Sun, 02 Feb 2014 09:43 AM (IST)

अपने शो कॉमेडी नाइट्स में कपिल शर्मा कई बार शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों की वाहवाही बटोर चुके हैं, लेकिन अब यह कॉमेडियन बहुत जल्द इन्हीं सितारों को सिल्वर स्क्रीन पर टक्कर देते हुए नजर आ सकता है।

News Article Hero Image

मुंबई। अपने शो कॉमेडी नाइट्स में कपिल शर्मा कई बार शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों की वाहवाही बटोर चुके हैं, लेकिन अब यह कॉमेडियन बहुत जल्द इन्हीं सितारों को सिल्वर स्क्रीन पर टक्कर देते हुए नजर आ सकता है।

खबर है कि यशराज फिल्म्स ने कपिल को से अपने एक नए प्रोजेक्ट के लिए बात की है। सूत्रों का कहना है कि यशराज बैनर कपिल शर्मा की लोकप्रियता को भुनाना चाहता है और इसके लिए वे कपिल को अपनी फिल्म में अभिनेता के तौर पर पेश करना चाहते हैं।

कपिल की फीस जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, क्लिक करके जानिए उनकी फीस

यशराज और कपिल शर्मा की बातचीत कहां तक पहुंची है, यह तो अभी पता नहीं चला पाया है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि कपिल यशराज बैनर के साथ काम करने का मौका छोड़ना नहीं चाहेंगे। कपिल से अलग होकर अपना शो लॉन्च कर रहे उनके साथी सुनील ग्रोवर भी संजय लीला भंसाली की फिल्म गब्बर में अक्षय कुमार के साथ एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे।

कपिल से सलमान खान से पंगा लिया

खैर, देखते हैं कपिल सिल्वर स्क्रीन पर छोटे पर्दे की तरह कमाल कर पाते हैं या नहीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर