विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा की सेहत में सुधार, फैंस को कहा थैंक्‍स

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 17 Jul 2015 04:37 PM (IST)

कपिल शर्मा के फैंस के लिए अच्‍छी खबर है। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, मगर उन्‍होंने ट्वीट कर अपने फैंस को आश्‍वस्‍त किया है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। उन्होंने शुभकामना संदेशों के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कपिल शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर है। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, मगर उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को आश्वस्त किया है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। उन्होंने शुभकामना संदेशों के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया है।

कुछ समय पहले उन्होंने सेहत खराब होने के चलते अपने शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से ब्रेक लेने की बात कही थी। वो इस शो के लिए 2013 से बिना ब्रेक लिए लगातार शूटिंग कर रहे थे। ब्रेक से पहले उन्होंने सलमान खान के साथ आखिरी शूटिंग करने की जानकारी भी दी थी।

एक्टर के साथ महिला आइपीएस अफसर की फोटो पर मचा बवाल

कपिल शर्मा अपने शो की एक खास सीरीज के लिए दुबई में भी शूटिंग कर चुके हैं और इस माह के आाखिर में वह कनाडा और अमेरिका में कई लाइव शो भी करने वाले हैं। उनकी गैरमौजूदगी में हाल ही में अरशद वारसी ने इस शो के एक एपिसोड की मेजबानी की थी। इसके लिए कई और लोगों के नाम की चर्चा भी है।

VIDEO : वरुण धवन का स्मोकिंग करने वाले यंगस्टर्स को दो टूक संदेश