विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा ने किससे खाया था थप्पड़, कपिल शर्मा ने खोल दिया राज़!

By Jagran NewsEdited By:
Updated: Wed, 28 Dec 2016 03:55 PM (IST)

कपिल बातों-बातों में उनसे दिलचस्प राज़ भी उगलवाते हैं। इस बार प्रियंका जब उनकी मेहमान बनीं तो कपिल ने उनससे दिलचस्प बातें पूछीं।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सोनी टीवी के शो 'द कपिल शर्मा' के इस बार के एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा मेहमान बनकर शामिल होने वाली हैं और शो में प्रियंका ने बताया कि किसका थप्पड़ उन्हें आज भी याद है। 

कपिल शर्मा के सेलिब्रटीज़ आते हैं और जमकर मस्ती करते हैं। कपिल बातों-बातों में उनसे दिलचस्प राज़ भी उगलवाते हैं। इस बार प्रियंका जब उनकी मेहमान बनीं, तो कपिल ने उनससे दिलचस्प बातें पूछीं। उन्होंने प्रियंका से पूछा कि बचपन में उनके साथ कभी कुछ बिल्कुल अजीबो-गरीब चीज हुई है, तो प्रियंका ने उन्हें बताया कि बचपन में वह बंदर से थप्पड़ खा चुकी हैं। प्रियंका ने कपिल शर्मा के शो में यह राज़ खोला है कि जब वो स्कूल से घर आ रही थीं। तो एक बंदर को उन्होंने देखा तो वह जोर-जोर से हंसने लगीं। इस बात पर बंदर पेड़ से उतरा और उसने प्रियंका को ज़ोर से एक तमाचा जड़ दिया था।

इसके बाद प्रियंका कभी किसी बंदर को देखती हैं तो ना तो परेशान करती हैं और ना ही उसे देखकर वो हंसती हैं। वाकई बंदर ने तो प्रियंका को ज़ोरदार सबक़ सिखा दिया है।