विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Top 10 में वापस आये कपिल शर्मा , सलमान की वजह से मिली ये बड़ी राहत

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 29 May 2017 04:53 PM (IST)

अब ये साफ़ हो गया है कि फिलहाल इस साल तो कपिल शर्मा का शो बच गया है। इसका सबसे बड़ा कारण है सलमान खान हैं।

Top 10 में वापस आये कपिल शर्मा , सलमान की वजह से मिली ये बड़ी राहत
Top 10 में वापस आये कपिल शर्मा , सलमान की वजह से मिली ये बड़ी राहत

मुंबई। छोटे परदे के कॉमेडी शो ' द कपिल शर्मा ' शो पर एक समय चैनल नाज़ करते थे लेकिन साथी सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े के बाद से कपिल के शो का दम धीरे धीरे टूटता गया और शो के बंद होने की नौबत आ गई लेकिन लगता है सलमान खान ने शो को बचा लिया है।

इस बीच कपिल शर्मा के चाहने वालों के लिए एक अच्छी ख़बर है। पिछले दो हफ़्तों में 16वें और 14वें स्थान पर रहा द कपिल शर्मा शो अब टॉप 10 आ गया है। वीक 20 ( 13 से 19 मई ) में कपिल शर्मा के शो ने बड़ी छलांग लगाते हुए आठवां स्थान हासिल कर लिया है। बता दें कि ख़बर आई कि सलमान खान का दस का दम भी इसी साल शुरू हो सकता है और ऐसा होने पर कपिल शर्मा के शो की बिदाई हो जायेगी। लेकिन अब ये साफ़ हो गया है कि फिलहाल इस साल तो कपिल शर्मा का शो बच गया है। इसका सबसे बड़ा कारण है सलमान खान का दस का दम के लिए अन-अवेलेबल ना होना। सलमान को सबसे पहले अपनी फिल्म ट्यूबलाइट का प्रमोशन ख़त्म करना है और उसके बाद अली अब्बास ज़फर के साथ फिल्म टाइगर ज़िंदा है की शूटिंग को पूरा करना , जिसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ की जोड़ी है। सूत्रों के मुताबिक सलमान खान अगले साल दस का दम के लिए हामी भर सकते हैं यानि साल 2017 में कपिल शर्मा को कोई ख़तरा नहीं है।

यह भी पढ़ें:शाहरुख़ की बेटी सुहाना को लेकर शबाना आज़मी ने कर दी है ये भविष्यवाणी

 

दरअसल पिछले दिनों ये ख़बर थी कि चैनल कपिल शर्मा के शो की गिरती टी आर पी से नाख़ुश है और एक से दो महीना का अल्टीमेटम दिया गया है। ये भी कहा गया है कि या तो वो शो छोड़ कर गए सुनील ग्रोवर , अली असग़र और चन्दन प्रभाकर को वापस लाएं या चैनल शो को बंद करने पर विचार करेगा।