विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल का शो और नीचे गिरा , कुमकुम भाग्य को बड़ी उछाल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 30 Apr 2017 11:06 AM (IST)

मौनी रॉय स्टारर नागिन 2 का पहला स्थान बरक़रार है लेकिन सबसे बड़ा फायदा अभि और तनु की शादी के ...और पढ़ें

कपिल का शो और नीचे गिरा , कुमकुम भाग्य को बड़ी उछाल
कपिल का शो और नीचे गिरा , कुमकुम भाग्य को बड़ी उछाल

मुंबई। आप चाहे इसे आईपीएल का ख़ुमार कहें या सुनील ग्रोवर से हुए झगडे का परिणाम , लेकिन हकीकत यही है कि कपिल शर्मा के शो की लोकप्रियता लगातार गिरती जा रही है और उनके शो के बंद होने आसार उतने ही बढ़ते जा रहे हैं।

हाल ही में कपिल शर्मा के शो को बंद कर उसकी जगह सलमान खान के फेमस शो दस का दम को लाये जाने की सुर्खियां तेज़ी से छा गई थी लेकिन चैनल की तरफ से इस बात को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया गया। इस बीच बीएआरसी की वीक 16 ( 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक ) की रेटिंग आ गई है जिसके मुताबिक कपिल शर्मा का शो फिसल कर 14वें स्थान पर पहुंच गया है। एक समय साढ़े पांच से साढ़े छह मिलियन इम्प्रेशन तक पहुँचने वाला कपिल का ये कॉमेडी शो अब 3. 9 मिलियन इम्प्रेशन रेटिंग पर है। वैसे कपिल की कॉमेडी और कारनामों से दूर एक नागिन इस बार भी नंबर वन पर कुंडली मार कर बैठी हुई है। मौनी रॉय स्टारर नागिन 2 का पहला स्थान बरक़रार है लेकिन सबसे बड़ा फायदा अभि और तनु की शादी के चलते कुमकुम भाग्य को हुआ है जो चौथे से उछल कर दूसरे नंबर पर आ गया है। इस कारण ये रिश्ता क्या कहलाता है को एक पायदान नीचे यानि तीसरे स्थान पर जाना पड़ा है। शक्ति- अस्तित्व के एहसास की चौथे पर है जबकि सारेगामापा लिटिल चैम्प्स अब पांचवे नंबर पर आ गया है। छठे पर कर्मफलदाता शनि , सातवें पर ये हैं मोहब्बतें , आठवें पर एक श्रृंगार स्वाभिमान , नवें पर साथ निभाना साथिया और दसवें पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। ससुराल सिमर का भी 15वें स्थान पर पहुंच चुका है।

 यह भी पढ़ें: शर्मा जी आईपीएल तक का मौक़ा है, लगाओ छक्का, नहीं तो... 

कपिल शर्मा शो के भविष्य पर लम्बे समय से कयास लगाए जा रहे हैं और ये भी कहा जा रहा है कि सुनील ग्रोवर नया शो ला सकते हैं जिसको लेकर उनकी चैनल वालों के साथ क्लोजडोर मीटिंग्स चल रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।