विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंदन प्रभाकर ने दिखाई बेटी की झलक, ख़ुशी के मारे हुए नि:शब्द

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 03 Apr 2017 03:35 PM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2017 03:59 PM (IST)

चंदन की पत्नी नंदिनी खन्ना ने पिछले हफ़्ते बेटी को जन्म दिया। चंदन ने इस ख़बर को ट्वीटर पर ब्रेक ...और पढ़ें

चंदन प्रभाकर ने दिखाई बेटी की झलक, ख़ुशी के मारे हुए नि:शब्द
चंदन प्रभाकर ने दिखाई बेटी की झलक, ख़ुशी के मारे हुए नि:शब्द

मुंबई। कपिल शर्मा के शो में चंदू चाय वाले का किरदार निभाने वाले कॉमिक एक्टर चंदन प्रभाकर एक बेटी के पिता बने हैं। ये ख़ुशख़बरी सोशल मीडिया में साझा करने के बाद चंदन ने अब बेटी की तस्वीर भी शेयर की है।

चंदन की पत्नी नंदिनी खन्ना ने पिछले हफ़्ते बेटी को जन्म दिया। चंदन ने इस ख़बर को ट्वीटर पर ब्रेक किया। उन्होंने एक छोटा सा नोट लिखकर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की। चंदन ने लिखा था- अगर वो अपनी ख़ुशी को शब्दों में बयां करेंगे तो उनकी हदबंदी हो जाएगी, जबकि ये भावनाएंअनंत हैं। फिर भी पिता बनने की जो भावना है, उसे में सारे संसार के साथ बांटना चाहता हूं। तस्वीर में चंदन बेटी को अपनी गोद में लिए दिख रहे हैं और उन्होंने लिखा है- इस भावना के लिए कोई शब्द नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा को एक महीने की मोहलत, सुधर जाओ या बाहर जाओ

चंदन और नंदिनी की शादी अप्रैल 2015 में हुई थी। चंदन ने सुनील ग्रोवर के साथ कपिल शर्मा के शो का बॉयकॉट किया हुआ है। फिलहाल वो अपनी इस ख़ुशी को एंजॉय कर रहे हैं और इसके अलावा कुछ नहीं सोचना चाहते।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।