विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इनसे ब्याह रचाएंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा!

By Edited By:
Updated: Fri, 04 Apr 2014 09:26 AM (IST)

लाखों दिलों की धड़कन बन चुके कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अब अपना घर बसाने की भी सोच रहे हैं। खबर है कि 33 वर्षीय कपिल शर्मा अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। लाखों दिलों की धड़कन बन चुके कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अब अपना घर बसाने की भी सोच रहे हैं। खबर है कि 33 वर्षीय कपिल शर्मा अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

बताया जा रहा है कि कपिल अपनी पुरानी दोस्त भवनीत चतरथ से शादी करने वाले हैं। लेकिन ये शादी वे अपनी फिल्म बैंक चोर के रिलीज के बाद ही करेंगे। भवनीत जालंधर की रहने वाली हैं। कपिल भवनीत को काफी सालों से ही जानते हैं। दोनों ने कॉमेडी शो हंस बलिए में साथ काम किया है। कपिल और भवनीत की शादी की खबर खुद उनके भाई अशोक शर्मा ने एक अखबार को दी है।

2 अप्रैल को कपिल का जन्मदिन था। भवनीत ने उन्हें इस खास दिन पर खूब सारी बधाई दी। भवनीत ने संदेश में लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे कपिल जी, यू आर लीजेंड, मैं खुश हूं कि आज के दिन आपने जन्म लिया है। भगवान आपको स्वस्थ रखे। आप खुश रहें।'

क्लिक करके जानें, दूसरों का मजाक उड़ाने वाले कपिल कैसे खुद बने मजाक

पढ़ें : इस बार कॉमेडी नाइट्स में होगा कुछ उल्टा