विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: शादी को लेकर ये क्या कह गए करण और बिपाशा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 28 Mar 2017 06:52 AM (IST)

बिपाशा ने कहा कि पिछला वर्ष बहुत व्यस्त था। शादी करना इतना आसान नहीं होता। विवाह के बाद पति-पत्नी के तौर पर घर बसाना तो और कठिन काम है लेकिन ...

Exclusive: शादी को लेकर ये क्या कह गए करण और बिपाशा
Exclusive: शादी को लेकर ये क्या कह गए करण और बिपाशा

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बासु की पिछले साल हुई शादी लंबे समय तक सुर्ख़ियों में बनी रही लेकिन अब इस शादीशुदा कपल को लगता है कि न तो शादी करना इतना आसान है और ना ही घर बसाना।

दरअसल मुंबई में हुए एक इवेंट में पहुंचे करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु ने उनकी शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा पति-पत्नी के तौर पर बसना शादी से भी कठिन काम है। बिपाशा ने कहा कि पिछला वर्ष बहुत व्यस्त था। शादी करना इतना आसान नहीं होता। विवाह के बाद पति-पत्नी के तौर पर घर बसाना तो और कठिन काम है लेकिन उन्होंने ये काम बखूबी कर लिया है। इस मौके पर बिपाशा से जब पूछा गया कि 'द-बंग ' शो में करण सिंह ग्रोवर नहीं है तो क्या उन्हें कमी खेलगी, बिपाशा ने कहा कि उन्हें करण की टूर में याद आएगी। हालांकि करण ने यह कहा कि वो सलमान खान के 'द-बंग' टूर पर नहीं जाना चाहते क्योकि वह बहुत व्यस्त हैं । हालांकि इस टूर को लेकर बिपाशा अधिक उत्साहित नजर आई। उनसे जब टूर के बारे में और जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने सलमान और टीम के साथ रिहर्सल शुरू नहीं की है लेकिन इंडिविजुवल तैयारी शुरू है।

कपिल के लेटेस्ट एपिसोड को आॅनलाइन दर्शकों ने भी कहा Big No 

गौरतलब है कि सलमान खान का 'द-बंग' टूर जल्द मलेशिया, हांगकांग , ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होनेवाला है जिसमें उनके साथ बिपाशा के अलावा सोनाक्षी सिन्हा , प्रभुदेवा, बादशाह और मनीष पॉल होंगे।