विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चलो 'शुद्धि' के लिए फाइनल हुईं दीपिका

By Edited By:
Updated: Thu, 20 Mar 2014 08:21 AM (IST)

आखिरकार करण जौहर को अपनी फिल्म 'शुद्धि' की लीड हीरोईन मिल ही गई है। जी हां करण ने दीपिका को शुद्धि के लिए फाइनल कर लिया है। हालांकि अब तक फिल्म के हीरो का नाम तय नहीं हुआ है।

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार करण जौहर को अपनी फिल्म 'शुद्धि' की लीड हीरोईन मिल ही गई है। जी हां करण ने दीपिका को शुद्धि के लिए फाइनल कर लिया है। हालांकि अब तक फिल्म के हीरो का नाम तय नहीं हुआ है।

पढ़ें : क्या शुद्धि में लौंटेंगे रितिक?

एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से मिली खबर के मुताबिक दीपिका फिल्म की हीरोईन होंगी। करीना कपूर के फिल्म को ना कहने के बाद से काफी समय से ही दीपिका के नाम पर कयास लग रहे थें। साल के अंत तक ये फिल्म थिएटरों में आ जाएगी। इसके साथ ही दीपिका के हाथ कई सारी फिल्में आ गई है।

पढ़ें : शुद्धि में नहीं दिखेंगे रणवीर-दीपिका

हाल ही में उन्होंने फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग पूरी की है और आने वाले समय में वे इम्तियाज अली की फिल्म में काम करेंगी। जिसमें रणबीर कपूर हैं। इसके बाद सुजित सिरकार की फिल्म 'पिकू' और उसके बाद शुद्धि में काम करेंगी।

गौरतलब है कि पहले रितिक रोशन और करीना कपूर इस फिल्म के मुख्य किरदार थे, लेकिन रितिक ने अपने स्वास्थ्य के कारण फिल्म से मना कर दिया था और करीना कपूर ने फिल्म की शूटिंग बार बार रद्द होने के कारण अपने पैर पीछे कर लिए थे।